हैडलाइन

नेरुल के कै. बनीबाई म्हात्रे चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग 

नेरुल के कै. बनीबाई म्हात्रे चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग 


नवी मुंबई। वाहनों की गति और दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए सड़कों पर महत्वपूर्ण स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाना जरूरी है. नेरुल पश्चिम के कै. बनीबाई म्हात्रे चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग पूर्व नगरसेवक सतीश रामाने ने मनपा से की है. नेरुल स्थित कै. बनीबाई म्हात्रे चौराहे पर स्पीड ब्रेकर न होने से वाहन चालकों व पैदल चलने वालों के लिए धोखादायक बना हुआ है. जिसके कारण उक्त स्थान पर तत्काल स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग स्थानीय नागरिक व वाहन चालको द्वारा जारी हैं।

   बता दें कि  इस स्थान पर आये दिन अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी रहता है.  इस चौराहे के आसपास कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है. जिसके कारण तेज रफ्तार वाहन चालक और स्पीड ब्रेकर ना होने से गति धीमी करने वाले वाहन चालको को अंदाजा नहीं होने से यहां छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है. बाइक सवार अपनी गति पर नियंत्रण न रखते हुए तेजी से वाहन चला रहे हैं. इसके अलावा इस स्थान से चार पहिया वाहनों के साथ ही भारी वाहन, मानपा की बसें आती-जाती रहती हैं.  इसके कारण नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को अपने जान पर हाथ रखकर सड़क पार करनी पड़ती है. जिसके कारण नागरिको की सुरक्षा के लिए इस चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग शिवसेना उप शहर प्रमुख और पूर्व नगरसेवक सतीश रामाने ने मनपा से किये है।

        उक्त सड़क नेरुल स्टेशन रोड का है.  यह क्षेत्र 2 और 3 के बीच का मुख्य मार्ग के अलावा नेरुल स्टेशन तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग है.  नामदेव भगत स्कूल और कॉलेज के साथ-साथ नवी मुंबई म्यूनिसिपल स्कूल भी पास में होने से छात्रों और अभिभावकों का आना-जाना लगा रहता है.  साथ ही यहाँ एक बड़ा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है, इसलिए इस स्थान पर हमेशा वाहनों और पैदल चलने वालों का आवागमन लगा रहता है. इसके अलावा इस स्थान के चारों ओर वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण सड़क यातायात के लिए अपर्याप्त है. जिसके कारण आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं बढ़ने लगी है.   इस चौराहे पर वाहनों की गति और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए चारों स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाना जरूरी है. जिसके कारण उक्त स्थान पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग शिवसेना उप शहर प्रमुख सतीश रामने ने मनपा प्रशासन से किये है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

मध्य रेल्वेच्या भोंगळ...

मध्य रेल्वेच्या ढिसाळ नियोजनाचा आणि विस्कळीत वेळापत्रकाचा फटका सोमवारी...