हैडलाइन

वर्तमान में सुरु सड़कें 31 मई तक पूरी नहीं होती हैं और 7 जून 2024 तक यातायात योग्य नहीं बनाई जाती हैं, तो ठेकेदार से काम वापस ले लिया जाए

वर्तमान में सुरु सड़कें 31 मई तक पूरी नहीं होती हैं और 7 जून 2024 तक यातायात योग्य नहीं बनाई जाती हैं, तो ठेकेदार से काम वापस ले लिया जाए

सड़क का काम पूरा करने के लिए दूसरे ठेकेदार को नियुक्त किया जाए, एंव उसका लागत मूल ठेकेदार से वसूली जाए और जुर्माना भी लगाया जाए

अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर का सक्त निर्देश

मुंबई। बृहन्मुंबई मनपा की ओर से मुंबई में चल रहे सड़क कार्यों में देरी और गुणवत्ता में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.  चल रहे सड़क कार्यों को संबंधित ठेकेदार 31 मई से पहले पूरा करें. साथ ही ये सड़कें 7 जून से पहले पूरी तरह से चलने योग्य हो जानी चाहिए. अन्यथा उनसे काम वापस लिया जाए और दूसरे ठेकेदार को काम पूरा कराने के लिए नियुक्त किया जाए. साथ ही इन कार्यों की लागत मूल ठेकेदार से वसूली जाए और उस पर जुर्माना भी लगाया जाए, ऐसा सख्त निर्देश अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर ने दिए हैं।

मुंबई महानगर में जगह-जगह सड़क निर्माण और मरम्मत का काम पूरा किया जा रहा है. तदनुसार बृहन्मुंबई मनपा आयुक्त और प्रशासक भूषण गगरानी ने कुछ दिन पहले प्रत्यक्ष निरीक्षण के माध्यम से सड़क कार्यों की प्रगति की समीक्षा की थी.  गगरानी ने निर्देश दिया था कि सभी सड़क कार्यों को मानसून की शुरुआत से पहले पूरा किया जाना चाहिए, सड़कों को चलने योग्य बनाया जाना चाहिए एंव मानसून के दौरान कोई भी सड़क कार्य जारी रखने से नागरिकों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। 

मनपा आयुक्त के निर्देश पर अपर मनपा आयुक्त (परियोजना) बांगर ने विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया.  बांगर ने हाल ही में आर साउथ और आर सेंट्रल सेक्शन में सड़क कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा की, उस समय उन्होंने संबंधितों को कई निर्देश दिए.  निरीक्षण दौरे के दौरान उपायुक्त (इंफ्रास्ट्रक्चर) उल्हास महाले, सहायक आयुक्त (आर सेंट्रल) संध्या नांदेड़कर, मुख्य अभियंता (सड़क) मनीष पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण दौरे के दौरान बांगर ने कहा कि सड़क कार्य से जुड़े विभिन्न विभाग आपस में समन्वय बनाकर कर यह सुनिश्चित करें कि कार्य समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण हो. बरसात से पहले चल रहे सड़क कार्यों को पूरा करना आवश्यक है ताकि बरसात के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो, विशेषकर अधूरे सड़क कार्यों के कारण जनहानि न हो.  इसके लिए 28 मई को सड़क कार्यों का मूल्यांकन किया जाए.  जिन सड़क कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाने पर, वहां संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी किया जाए.  साथ ही अगर 31 मई तक सड़क का काम पूरा नहीं होता है और 7 जून 2024 तक सड़क यातायात को सही स्थिति में नहीं लाया जाता है तो उनसे काम छीन लिया जाए.  इसी प्रकार संबंधित कार्य दूसरे ठेकेदार से पूरा कराया जाए. इस कार्य की संपूर्ण लागत मूल रूप से नियुक्त ठेकेदार से वसूल की जाएगी. साथ ही बांगर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाए, लागत और जुर्माना भी तुरंत वसूला जाए.  उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्य पद्धति मुंबई में होने वाले सभी सड़क कार्यों पर लागू होगी. इस दौरान बरसात के समय सड़कों पर गड्ढे नहीं मिलने चाहिए.  इसलिए अपर मनपा आयुक्त बांगर ने यह भी निर्देश दिए कि दिखाई देने वाले गड्ढे को तुरंत भरा जाए और सड़कों के किनारे लगे राडार को तुरंत हटाया जाए।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...