हैडलाइन

मानसून पूर्व तैयारी एवं आपातकालीन प्रबंधन को लेकर आयुक्त की बैठक

मानसून पूर्व तैयारी एवं आपातकालीन प्रबंधन को लेकर आयुक्त की बैठक


पनवेल। पनवेल मनपा की हद्द की प्री-मानसून तैयारी और आपातकालीन प्रबंधन योजना के संबंध में मनपा आयुक्त डॉ. प्रशांत रसाल की अध्यक्षता में मुख्यालय में एक बैठक हुई.  इस दौरान मानसून पूर्व कार्यों की समीक्षा एवं आपदा प्रबंधन पर चर्चा की गयी. इस बैठक में उपायुक्त कैलास गावडे, डॉ. वैभव विधाते, मारुती गायकवाड, बाबासाहेब राजले, शहर अभियंता संजय जगताप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद गोसावी, चारो प्रभाग के प्रभाग अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिक्षक प्रवीण बोडखे, सहाय्यक पुलिस आयुक्त अशोक राजपूत, सहाय्य्क आयुक्त स्वरूप खारगे, मनपा विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख, पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक, बिजली वितरण, सिडको प्राधिकरण ,महाराष्ट्र राज्य् परिवहन महामंडल ऐस विभिन्न विभागों के प्रतिनिधी उपस्थित थे।

बरसात के मौसम में भयावह स्थिति से बचने के लिए मनपा द्वारा प्री-मानसून कार्यो की समीक्षा की गई. साथ ही मनपा के विभिन्न विभागों और सरकार के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता होने पर अपनी-अपनी जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए काम करने का आयुक्त ने सभी से कहा है. मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान धोखादायक इमारत के निवासियों को उन्हें निकालने में पुलिस विभाग को सहयोग करने के लिए कहा गया. इसके अलावा पांडवकड़ा क्षेत्र मानसून के दौरान धोखादायक होता है. इस स्थान पर अक्सर दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है.  इसे ध्यान में रखते हुए बरसात के मौसम में पांडवकड़ा क्षेत्र को नागरिकों के लिए बंद रखने के लिए बोर्ड लगाने के निर्देश निर्माण विभाग को दिया गया. साथ ही आयुक्त ने अनुरोध किया कि पुलिस विभाग भी वहां मनपा का सहयोग करे. इसके अलावा मानसून से पहले खतरनाक स्थिति वाले पेड़ों और शाखाओं की छंटाई करने के निर्देश मनपा के वृक्ष प्राधिकरण विभाग को दिए गए. आयुक्त ने सड़क, पाइप लाइन, विद्युत चैनल के कार्यों के लिए परिवहन विभाग को कार्यादेश देने के संबंध में मनपा के संबंधित विभाग को निर्देश दिये.  आयुक्त ने चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को मानसून के दौरान महामारी रोगों के प्रकोप को रोकने के लिए धुआं छिड़काव और कीटाणुनाशक छिड़काव व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए।


सिडको के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग, बिजली विभाग सहित एसटी निगम को निर्देश

सिडको विभाग को इस दौरान कई निर्देश दिए गए जैसे सिडको द्वारा नहीं सौंपा गया एसटीपी प्लांट में बंद पंप की मरम्मत, मानसून के दौरान जनरेटर को हमेशा चालू रखने, सिडको सीमा में बंद बिजली व्यवस्था को शुरू करने एंव सिडको हद्द की नालियों और सीवरों की सफाई करना सामिल है. इस बैठक में महाराष्ट्र राज्य बिजली विभाग को भी रात के समय पर्याप्त जनशक्ति उपलब्ध रखने के साथ कई बातों का ध्यान रखने का निर्देश आयुक्त ने दिया है. मानसून के मौसम के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति और रोड लाइट चालू रखने के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए गड्ढों से मुक्त रहें इस बात का ध्यान रखने का निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को दिया गया हैं. एसटी निगम विभाग को बस स्थानक में लगाए गए होर्डिंग्स का संरचनात्मक ऑडिट कर रिपोर्ट मनपा सौंपने, स्थानको के गड्ढों को भरने, बस स्टेशन के पास अनधिकृत होर्डिंग्स के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई में सहयोग करने के निर्देश दिया गया है।


Most Popular News of this Week