हैडलाइन

वायु प्रदूषण कम करने पर मनपा देगी जोर

वायु प्रदूषण कम करने पर मनपा देगी जोर


पनवेल। पिछले कुछ दिनों से एमएमआर क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च न्यायालय ने सुमोटो जनहित याचिका दायर की है. इसकी सुनवाई के दौरान न्यायालय ने वायु प्रदूषण कम करने का निर्देश दिया है. न्यायालय के निर्देश अनुसार प्रभावी उपाय लागू करने हेतु आयुक्त डाॅ.  प्रशांत रसाल के सूचना के अनुसार पनवेल मनपा के संबंधित विभाग के साथ मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की गई थी.इसी आदेश के तहत आयुक्त डॉ. प्रशांत रसाल के मार्गदर्शन में अधिकारियों की बैठक हुई. इस बैठक में उपायुक्त डॉ. वैभव विधाते, सहायक पुलिस आयुक्त अशोक राजपूत, सहायक पुलिस आयुक्त परिवहन सुनील बोंडे, सहायक निरीक्षक परिवहन नरेंद्र औटि, एसटी निगम अधिकारी ज्ञानेश्वर म्हात्रे, पुलिस निरीक्षक मनोज महाडिक, घनकचरा एंव स्वच्छता विभाग प्रमुख अनिल कोकरे, पर्यावरण विभाग के मनोज चव्हाण उपस्थित थे।


 बता दें कि उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार हवा में धूल की मात्रा को कम करने के लिए नवंबर महीने में मुंबई शहर जाने वाले वाहनों के टायरों पर के धूल कम करने के लिए मनपा ने खारघर टोल बूथ पर फवारे लगाने की एक अभिनव पहल लागू की थी. साथ ही मनपा क्षेत्र के निर्माण क्षेत्रों में हाई कंपाउंड बिछाने, डेब्रिज ट्रांसपोर्ट के ट्रक पर कपड़ा ढकने जैसे विभिन्न उपाय लागू करने का आदेश दिया गया था. अब प्रदूषण को कम करने के लिए न्यायालय ने पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग, एसटी निगम, महाराष्ट्र राज्य प्रदूषण बोर्ड जैसे विभिन्न विभागों के निर्णय लेने वाले अधिकारियों की एक समिति बनाने का आदेश दिया है. इस दौरान मनपा क्षेत्राधिकार में विभिन्न उपायों को लागू करने का आदेश दिया गया।


जल्द उठाया जाएगा कदम

समिति के माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कार्य योजना बनाने, दस्ता बनाने, वार रूम तैयार करने, दंड निर्धारण करने जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये. उपायुक्त डॉ. वैभव विधाते ने बताया कि अगले कुछ दिनों में यह समिती गठित कर दी जायेगी और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए इसके अनुरूप काम शुरू कर दिया जायेगा।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...