हैडलाइन

कलंबोली में वी एन इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का अभिनेता दिलीप जोशी (जेठालाल) ने किया शुभारंभ

कलंबोली में वी एन इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का अभिनेता दिलीप जोशी (जेठालाल) ने किया शुभारंभ

पनवेल। हास्य धारावाहिकों के माध्यम से घर-घर में पहचाने जाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी अर्थात जेठालाल शनिवार को कलंबोली के लोगों से मिलने आए थे. यह दौरान उन्होंने कलंबोली में प्रसिद्ध वी एन इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का शुभारंभ किये. इस अवसर पर नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. इस उद्घाटन समारोह में अभिनेता दिलीप जोशी, उद्यमी विजय कक्कड़, वी एन इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक मोहित कक्कड़, मावळ लोकसभा के सांसद श्रीरंग बारणे, विधायक प्रशांत ठाकूर, पूर्व उपमहापौर जगदीश गायकवाड़ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

संचालक मोहित कक्कड़ ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि "1988 से हम ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा दे रहे हैं. ग्राहकों के सहयोग से ही आज हम बड़े स्थान पर शोरूम की शुरुआत करके निरंतर उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने जा रहे हैं. इस स्थान पर गुणवत्ता युक्त इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद ग्राहकों के लिए उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे. साथ ही समय-समय पर विभिन्न ऑफर भी होंगे. इसके अलावा उन्होंने पनवेल के साथ-साथ नवी मुंबई और ठाणे के ग्राहकों से शो रूम में एक बार भेंट देने की अपील किये।


Most Popular News of this Week