मतगणना के दिन अटल सागरी पुल भारी वाहनों के लिए बंद
नवी मुंबई। लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और वोटों की गिनती 4 जून को हो रही है. मुंबई के शिवड़ी और दक्षिण मुंबई निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती शिवड़ी बंदरगाह क्षेत्र में होनेवाला है. उस स्थान पर कानून व्यवस्था खराब न हो इसके लिए मंगलवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों के लिए अटल सेतु यातायात बंद रहेगा, जबकि हल्के वाहनों को यातयात की अनुमति होने के बावजूद उन्हें शिवडी में रुकने की अनुमति नहीं होगी।
वडाला ट्रांसपोर्ट डिवीजन की हद्द में शिवडी वेयरहाउस, बंदर रोड, शिवडी ईस्ट मुंबई में 31 दक्षिण मुंबई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और 30 दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का स्ट्रॉन्ग रूम है. 4 जून को वोटों की गिनती होने पर यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है. इस पृष्ठभूमि में कानून एवं व्यवस्था सुरक्षा के दृष्टिकोण से अटल सेतु शिवड़ी निकास से किसी भी प्रकार के भारी वाहनों के साथ-साथ माल ढोने वाले वाहनों अटल सेतु दक्षिण वाहिनी से आने पर प्रतिबंधित कर दिया है. इस मार्ग पर हल्के वाहनों को अनुमति होगी. हालाँकि उन्हें शिवडी निकास पर उतरने से मना किया गया है, उन्हें वैकल्पिक मार्ग के माध्यम से कोलाबा निकास और वडाला निकास से सीधे परिवहन की अनुमति है. उस समय यातायात के लिए बंद की गई मार्ग मंगलवार 4 जून को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच बंद रहेगी।
नवी मुंबई एमटीएनएल दक्षिण वाहिनी से शिवडी निकास मार्ग यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग नवी मुंबई वाशी क्रीक ब्रिज मार्ग जबकि हल्के वाहनों के लिए - कोलाबा निकास और वडाला निकास होगा. उक्त यातायात नियंत्रण अधिसूचना अन्य आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहनों के साथ-साथ पुलिस वाहनों, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवा वाहनों पर लागू नहीं होगी।