हैडलाइन

अतिक्रमण विरोधी विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण अनाधिकृत होर्डिंगो का भरमार 

अतिक्रमण विरोधी विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण अनाधिकृत होर्डिंगो का भरमार 


नवी मुंबई। मनपा के अतिक्रमण विरोधी दस्ते के अधिकारियों व कर्मचारियों की उदासीनता के कारण शहर में अनाधिकृत होर्डिंग्स का भरमार है.  हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के विजयी प्रत्याशियों के विज्ञापन शहर में बिना अनुमति के बड़ी संख्या में लगाए गए हैं. इससे शहर का पूरा हुलिया ही बदल गया है. इसके अलावा नवी मुंबई मनपा के राजस्व को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है.  इसके बावजूद मनपा प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे नजर आ रही है. दिलचस्प बात यह है कि नवी मुंबई मनपा का मुख्यालय वाले गावठान चौक पर भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और लोकसभा चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के जन्मदिन के होर्डिंग भी देखा जा रहा हैं। 


सीबीडी बेलापुर कोकण भवन चौक, पुलिस आयुक्तालय की ओर जाने वाला चौक, दिवाले गांव, अग्रोली गांव, नेरुल अक्षर चौक, गायमुख चौक, सारसोले बस डिपो, सामाधान चौक, एलपी चौक, राजीव गांधी फ्लाईओवर चौक, तुर्भे नाका, तुर्भे स्टोर, आईसीएल स्कूल चौक, अरेंजा सर्कल, कोपरखैरणे डी मार्ट, ऐरोली सेक्टर 5 चौक, घनसोली में साल के 12 महीनों में नियमित रूप से अनधिकृत होर्डिंग्स लगे रहते हैं. बिना अनुमति के जगह-जगह अनाधिकृत होर्डिंग्स लगाए होते हैं. नेताओं के होर्डिंग्स, नौकरियों के विज्ञापन वाले पोस्टरों पर कोई कार्रवाई न होते देख व्यावसायिक प्रतिष्ठान अपने उत्पादों का विज्ञापन करते नजर आ रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि जहां यह होर्डिंग मनपा के नाक पर नजर आ रहा है, वहीं कुछ ही दूरी पर मनपा मुख्यालय का अतिक्रमण विभाग इसे नजरअंदाज करता दिख रहा है. हालांकि अगर इस संबंध में मनपा के वरिष्ठ अधिकारी ध्यान देकर संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज करें तो इसपर लगाम लगाया जा सकता है. साथ ही संबंधित विभाग कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक या अधीक्षक द्वारा अपराध दर्ज करने या दंडात्मक कार्रवाई करने का भी प्रावधान है.  इसके बावजूद अतिक्रमण विभाग के अधिकारी इसे नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं. इस मामले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण आयुक्त कैलास शिंदे सभी संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई करें, ऐसी मांग आम करदाताओं द्वारा की जा रही है।


Most Popular News of this Week