हैडलाइन

नवी मुंबई पुलिस भर्ती प्रक्रिया के शेड्यूल में बदलाव

नवी मुंबई पुलिस भर्ती प्रक्रिया के शेड्यूल में बदलाव, 

अब दो दिन बाद लिया जाएगा फील्ड टेस्ट 

पनवेल। मैदान पर बरसात की फुहारों के कारण पुलिस भर्ती के फील्ड टेस्ट के लिए मैदान अच्छी स्थिति में नहीं होने से नवी मुंबई पुलिस आयुक्त ने भर्ती प्रक्रिया दो दिनों के लिए आगे बढ़ाने की घोषणा बुधवार सुबह किये है. 185 पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए तकरीबन 6 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.  भर्ती प्रक्रिया 19 से 26 जून तक होनेवाली थी. लेकिन बुधवार को पहले दिन बरसात के कारण मैदान अच्छी स्थिति में नहीं होने के कारण नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने मैदान का निरीक्षण के बाद भर्ती प्रक्रिया को अगले दो दिनों के लिए आगे बढ़ाने की घोषणा किये।

नवी मुंबई पुलिस भर्ती प्रक्रिया के 19 और 20 जून को होनेवाले उम्मीदवारों का फील्ड टेस्ट 23 जून से शुरू होगा. जबकि 21 जून और 22 जून को होने वाले उम्मीदवारों का फील्ड टेस्ट 27 जून को आयोजित करने की योजना नवी मुंबई पुलिस बल ने बनाई है. इस संबंध में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग की ओर से वेबसाइट के माध्यम से और अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन पर भी दी जाएगी.  नवी मुंबई में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए पुलिस आयुक्त की ओर से बुधवार सुबह पांच बजे से कलंबोली में रोडपाली के पास पुलिस मुख्यालय के मैदान में कड़ी पुलिस व्यवस्था की गई थी. लेकिन बरसात के कारण उम्मीदवारों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...