हैडलाइन

नवी मुंबई मनपा के पार्क के खिलौने खराब, नागरिकों में असंतोष

नवी मुंबई मनपा के पार्क के खिलौने खराब,

 नागरिकों में असंतोष 


नवी मुंबई। नवी मुंबई शहर में मनपा द्वारा विभिन्न विभागों में विभिन्न आकर्षक पार्क बनाय गए हैं. लेकिन इन पार्कों में स्थापित विभिन्न खेल सामग्री खराब स्थिति सहित टूटे होने के अलावा साफ-सफाई को लेकर कई शिकायतें अक्सर मिलती रहती हैं. नवी मुंबई के नेरुल एंव जुईनगर विभाग के कई मैदानों के खिलौने टूटे एंव खराब स्थिति में हो गई है. मनपा को ओर से बनाये गए इन मैदानों के देखभाल करने के लिए ठेकेदारों की नियुक्ति की गई है. लेकिन ये ठेकेदार अनदेखी कर मात्र मनपा को लूटने का कार्य करते नजर आ रहे है।

       नागरिकों द्वारा समय-समय पर शिकायत की जाती रहती है कि पार्क में गंदगी है तथा पार्क में बच्चों के खेलने के खिलौने टूटे हुए हैं.वर्तमान में शहर की स्कूल शुरू हो गए हैं.  शहर के सभी विभागों में सुबह-शाम बच्चों, अभिभावकों व वरिष्ठ नागरिकों की भीड़ देखी जा सकती है.  हालाँकि कई पार्कों में साफ-सफाई और खेल सामग्री टूटे होने के कारण बच्चे सहित नागरिक शिकायत कर रहे हैं। 

              जुईनगर का कृष्णा शाहिर पाटिल उद्यान, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर उद्यान सहित नेरुल में स्थित छत्रपति साहू महाराज उद्यान, नेरुल सेक्टर 2 का छत्रपति संभाजी राजे उद्यान, सेक्टर 12 में कै पंडित राम भगत उद्यान सहित अन्य पार्कों के खिलौने भी गायब हो गए हैं, जबकि नेरुल में मदर टेरेसा उद्यान की स्थिति भी वैसी ही हैं. यहां की सीढ़ियां और विभिन्न भाग भी खराब स्थिति में हैं।


कोड-

नवी मुंबई मनपा सिर्फ साफ-सफाई पर ध्यान देने के बजाय पार्कों पर भी ध्यान देने की जरूरत है. बच्चे खेलें कहां?  मनपा की अनदेखी से बच्चे खेलने से निराश हो रहे।

 -सुनीता औटि - अभिभावक 


- स्कूल शुरू हो गए हैं.  कभी-कभी वह बच्चों को मनोरंजन के लिए पार्क में खेलने के लिए लाते है, लेकिन यहां खिलौने गायब और टूटे हुए हैं. इसलिए बच्चे खेल सामग्री का आनंद नहीं ले पाते. मनपा को इस ओर ध्यान देकर सामग्री ठीक करानी चाहिए ताकि बच्चे इसका लुत्फ उठा सकें।

- मनीषा जोगे, अभिभावक 


-  नवी मुंबई के विभिन्न पार्कों का रखरखाव और मरम्मत का कार्य समय-समय पर संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जाता है. नेरुल और जुईनगर के पार्कों में टूटे खिलौनों और अन्य सामग्रियों की तुरंत मरम्मत का आदेश दूंगा।

 - दिलीप नेरकर -उपआयुक्त - उद्यान विभाग 


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...