हैडलाइन

नवी मुंबई महाराष्ट्र का शैक्षणिक हब- विधायक नाईक

नवी मुंबई महाराष्ट्र का शैक्षणिक हब- विधायक नाईक


नवी मुंबई। श्री गणेश नाईक चैरिटेबल ट्रस्ट और श्री संदीप नाईक प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित एसएससी अभ्यास परीक्षा सम्मान समारोह रविवार को वाशी के विष्णुदास भावे नाट्यगृह में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ. छात्र, अभिभावक एवं शिक्षक सुसंवाद शिविर का भी आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि लोकनेता विधायक गणेश नाईक के तत्वावधान में अभ्यास परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों और प्रतियोगिता की सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने वाले पदाधिकारियों, शिक्षकों और केंद्राध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर नवी मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप नाईक, पूर्व महापौर सागर नाईक सहित पदाधिकारी और शिक्षा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन करते हुए विधायक गणेश नाईक ने कहा कि 1990 में प्रारंभ हुई यह अभ्यास परीक्षा अब तक डेढ़ लाख विद्यार्थी इसे दिया हैं. एसएससी अभ्यास परीक्षा छात्रों के मन से मुख्य परीक्षा के डर को दूर करती है और उन्हें आत्मविश्वास के साथ मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए सशक्त बनाती है. पहले शिक्षा नौकरी के लिए ली जाती थी लेकिन अब शिक्षा बेहतर जीवन के लिए ली जाती है. किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों को हार नहीं माननी चाहिए और प्रयास करते रहना चाहिए. हारी हुई बाजी जीतने वाले को बाजीगर कहा जाता है. लोकनेता विधायक नाईक ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत द्वारा जीते गए फाइनल मैच का उदाहरण देते हुए छात्रों को सलाह दी कि अगर वे असफल भी हो जाएं तो निराश न हों.  उन्होंने यह भी कहा कि सफलता का रास्ता असफलता से ही मिलता है. उन्होंने कहा कि नवी मुंबई शहर यह महाराष्ट्र का शैक्षणिक हब होने का दर्ज किये।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...