हैडलाइन

मनपा के मेडिकल कॉलेज की मंजूरी के लिए सांसद नरेश म्हस्के की मंत्री प्रतापराव जाधव से मुलाकात

मनपा के मेडिकल कॉलेज की मंजूरी के लिए सांसद नरेश म्हस्के की मंत्री प्रतापराव जाधव से मुलाकात,

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग द्वारा कॉलेज के तत्काल निरीक्षण का अनुरोध

नवी मुंबई। केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की मंजूरी के बावजूद निरीक्षण के अभाव में नवी मुंबई मनपा के स्व-स्वामित्व वाले मेडिकल कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया रुकी हुई है.  नवनिर्वाचित सांसद नरेश म्हस्के ने सोमवार को दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रतापराव जाधव से मुलाकात कर तत्काल राष्ट्रीय आयुविज्ञान आयोग कॉलेज का निरीक्षण कर कॉलेज शुरू करने का मार्ग साफ करने की मांग एक बयान देकर किये है।

            नवी मुंबई मनपा के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस) के नाम से स्व-स्वामित्व वाला पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज शुरू करने का प्रयास जारी है. केंद्र सरकार, राज्य सरकार और महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नासिक के विभिन्न विभागों से मंजूरी प्राप्त किया गया है. नवी मुंबई मनपा ने चिकित्सा, बाल रोग, स्त्री रोग, सर्जरी, आर्थोपेडिक्स जैसे पांच विषयों के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान आयोग को मंजूरी के लिए एक आवेदन प्रस्तुत किया है.  निर्धारित शुल्क और आवश्यक दस्तावेज राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के पास जमा किया गया हैं. हालाँकि, आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, आवेदन जमा करने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद आगे की मंजूरी प्रक्रिया होती है. 2023-24 शैक्षणिक वर्ष में निरीक्षण के अभाव के कारण इस वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया नहीं होने से आयोग ने मनपा को सूचित किया है कि शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 में मनपा के आवेदन पर विचार किया जाएगा ऐसा सांसद नरेश म्हस्के ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रतापराव जाधव को बताए।
        पूरे भारत में स्नातकोत्तर कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने वाली है जिसके कारण नवी मुंबई के स्नातकोत्तर छात्रों को वर्ष 2025-26 के लिए प्रवेश परीक्षाओं के कार्यवाई शुरू करना आवश्यक है. इस कॉलेज की वजह से लाखों गरीब मरीजों को काफी सुविधा होगी. जिसके कारण विभाग के मंत्री के रूप में संबंधित अधिकारियों को आदेश देकर नवी मुंबई, रायगढ़, अलीबाग, पेन, खोपोली में सामान्य रोगियों के लिए एक भी अस्पताल नही होने के कारण इसे उपलब्ध कराने और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सुविधाएं प्रदान करने के लिए सहयोग करने का निवेदन सांसद नरेश म्हस्के ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रतापराव जाधव से किये है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...