हैडलाइन

पनवेल मनपा जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप खेल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

पनवेल मनपा जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप खेल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

पनवेल। क्रीड़ा और युवा सेवा संचालनालय महाराष्ट्र राज्य पुणे के तहत पनवेल मनपा और जिला खेल परिषद रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान से आयुक्त मंगेश चितले के मार्गदर्शन में 15 साल से कम उम्र के लड़कों और 17 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2024-25 का कामोठे के इंडो स्कॉट स्कूल में मंगलवार को शुभारंभ हुआ. इस दौरान क्रिडा व सांस्कृतिक उपायुक्त बाबासाहेब राजले , शिवछत्रपती पुरस्कार विजेता संजय कडु, सुर्यकांत ठाकूर, क्रिडा व सांस्कृतिक  विभाग प्रमुख नामदेव पिचड, इंडो स्कॉट्स ग्लोबल स्कूल की मुख्याध्यापिका , मुख्य क्रीडा अधिकारी हर्षा उलाल, सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता प्रमुख समीर रेवाले व विशाल यादव, रोहित मस्के, अंपायर अक्षय शेट्टे ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीमो के प्रतिभागियों को बधाई दी. इस अवसर पर विद्यालय के अन्य खेल शिक्षक, सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पनवेल मनपा और जिला खेल परिषद रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता को प्रतियोगियों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.  इस प्रतियोगिता में 36 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया है.  अतिरिक्त आयुक्त भरत राठौड़ ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी. इस प्रतियोगिता में शामिल होने आई टीम के छात्र काफी उत्साहित थे ऐसा देखने को मिला.  इस मौके पर पहला मैच अंडर 15 ब्वॉयज कार्मेल स्कूल कलंबोली बनाम विश्वज्योत हाई स्कूल खारघर के बीच खेला गया।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...