हैडलाइन

वाहनों पर गिरा पेड़, दमलक विभाग के जवानों ने यातायात किये बहाल

वाहनों पर गिरा पेड़, दमलक विभाग के जवानों ने यातायात किये बहाल


पनवेल। बरसात से पहले धोखादायक पेड़ो की छंटाई मनपा द्वारा की जाती है. लेकिन समय पर पेड़ो की छंटाई नही किये जाने से कई दुर्घटनाएं देखने को मिलती है. इसी में गुरुवार को पनवेल के वीर सावरकर चौक पर चार पहिया और एक मोटरसाइकिल पर पेड़ गिरने की सूचना दमकल विभाग को मिली थी. सूचना मिलते ही पनवेल मनपा के दमकल कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लकड़ी कटर मशीन की मदद से वाहनों और सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर सड़क को यातायात के लिए खोला गया. इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक जयेश कांबले, मशीन ऑपरेटर कल्पेश पालेकर, फायरफाइटर सागर वर्तक, आशुतोष खानावकर, विकास घरत, मुकादम सचिन मोहोकर और सफाई कर्मचारिय शामिल हुए थे।

आयुक्त मंगेश चितले ने दमलक विभाग को मानसून के दौरान आपात स्थिति में सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं.  तदनुसार यदि मनपा क्षेत्र में कहीं भी आपातकालीन स्थिति निर्माण होती है, तो दमलक विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच सहायता प्रदान कर रही है. मनपा ने बरसात के दौरान आपातकालीन कार्य के लिए विशेष टीम का गठन किया है.  साथ ही आपदा के दौरान कार्यों का प्रभागवार वितरण भी तैयार किया गया है.  मानसून के मौसम के दौरान किसी भी आपदा की स्थिति में नागरिकों को मनपा के आपातकालीन प्रबंधन सेल 022-27461500 या टोल फ्री नंबर 1800227701 पर संपर्क करने की अपील की गई है।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...