हैडलाइन

घर मालिको का नुकसान भरपाई की मांगो को लेकर सिडको मुख्यालय पर मार्च

घर मालिको का नुकसान भरपाई की मांगो को लेकर सिडको मुख्यालय पर मार्च


पनवेल। सिडको के तलोजा सेक्टर 34 और 36 की आवास परियोजनाओं के लाभार्थियों को समय पर घरों का कब्जा नहीं दिए जाने से इन लाभार्थियों को घर की किश्तें और घर का किराया देना पड़ा. इससे इन लाभार्थियों के सामने आर्थिक संकट निर्माण होने से इस संबंध में सिडको से नुकसान की भरपाई देने की मांग को लेकर कॉलोनी फोरम की ओर से शुक्रवार को मार्च किया गया. इस मार्च में सैकड़ों से अधिक लाभार्थी शामिल हुए.  फोरम की अध्यक्ष पूर्व नगरसेविका लीना गरड, संयोजक मधु पाटिल, अधिवक्ता बालेश भोजने के नेतृत्व में यह मार्च निकाला गया. मार्च में सात लोगो के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व नागरसेविक लीना अर्जुन गरड, मधु पाटिल, विजय रोकड़े, विशाल पवार, सुहास पाटिल, स्वप्निल परते, एस धम्मपाल वकील बालेश भोजने ने सिडको के संयुक्त प्रबंध निदेशक शंतनु गोयल और मुख्य अभियंता के भयस और विपणन विभाग के श्रीनिवास मोकलीकर इन अधिकारियों के साथ चर्चा की।

सिडको मंडल ने तलोजा फेजे 2 के सेक्टर 36 में आर्थिक रूप से कमजोर घटकों के लिए पडवडने लायक लगभग सात हजार फ्लैटों के साथ आवास परियोजना का काम पूरा कर लिया है. 2019 में सिडको मंडल ने लॉटरी के माध्यम से निम्न और निम्न आय वर्ग के लाभार्थियों का चयन किया था.  इस बीच कोरोना के कारण सिडको मंडल ने 2020 में होम लोन प्रक्रिया पूरी करने और मार्च 2023 में फ्लैटों पर कब्जा लेने का वादा किया था.  इसके बाद पिछले तीन वर्षों में फ्लैट मालिकों के कई मार्च और आंदोलनों के कारण सिडको ने कुछ दिनों पहले घरों पर कब्जा लेना शुरू कर दिया है, लेकिन उक्त सोसायटी में समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं.सोसायटी में पानी का कनेक्शन अभी भी नहीं है और सीवरेज चैनल का काम अधूरा छोड़ दिया गया है. लाभार्थी 2020 से होम लोन की किश्तें चुका रहे हैं. लाभार्थियों को एक तरफ सिडको हाउस की किस्त और दूसरी तरफ जिन घरों में वे रहते हैं उनका मासिक किराया चुकाने में जुगाड़ करना पड़ता है.  इसलिए फ्लैट मालिकों में गुस्से का माहौल है.  लाभार्थियों को पिछले तीन साल से होम लोन की किश्तें चुकानी पड़ रही है. इसकी नुकसान भरपाई के लिए लाभार्थियों की ओर से शुक्रवार को यह मार्च निकाला गया, ऐसी जानकारी लीना गरड ने दिया. विधान परिषद में विधायक सचिन अहीर ने इस मुद्दे को औचित्य तौर पर उठाया।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

मध्य रेल्वेच्या भोंगळ...

मध्य रेल्वेच्या ढिसाळ नियोजनाचा आणि विस्कळीत वेळापत्रकाचा फटका सोमवारी...