हैडलाइन

भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप नाईक के जनसंवाद पर सहज प्रतिक्रिया 

भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप नाईक के जनसंवाद पर सहज प्रतिक्रिया,


अनेक नागरिकों की समस्याओं का किया गया समाधान,

जनकल्याणकारी योजनाओं का जानकारी कक्ष प्रारम्भ


नवी मुंबई। नवी मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष जन संपर्क कार्यालय में जिला अध्यक्ष संदीप नाईक की जनसंवाद उपक्रम शुक्रवार को आयोजित की गई थी. जिसका जनता से सहज प्रतिक्रिया मिली. इस कार्यक्रम बेलापुर शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और अपनी विभिन्न समस्याओं का समाधान किये।

बेलापुर सेक्टर 15 स्थित जनसंपर्क कार्यालय में शुक्रवार को नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे. नागरिक मुद्दों, नागरिक सुविधाओं, मनपा, सिडको, महावितरण, पुलिस, एमआईडीसी और अन्य से संबंधित व्यक्तिगत निवेदन प्रस्तुत किए गए.गांव गांवठान, नोड, सोसायटी, स्लम आदि सभी वर्गों के नागरिको ने हाजिरी लगाई. इनमें से अधिकांश निवेदनों पर जिन पर तुरंत कार्रवाई की जा सकती थी है उनका तुरंत निपटारा किया गया. शेष आवेदनों पर समयबद्ध ढंग से कार्यवाही कर निराकरण किया जायेगा.0संबंधित आवेदक और संबंधित विभाग के अधिकारियों के बीच एक बैठक आयोजित की जाएगी. कुछ विषयों पर नीतिगत फैसले होने की उम्मीद है. जनसंवाद में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं मनपा से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन पत्र वितरित किये गये. इस जनसंपर्क कार्यालय से सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाला कक्ष शुरू किया जायेगा.  जनता सुसंवाद पहले से ही चल रही थी. बेलापुर कार्यालय में यह पहला जनसंवाद था. इस जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से लोगों की समस्याओं का ईमानदारी से समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं और अधिक से अधिक समय जनसंपर्क कार्यालय में उपलब्ध रहने की जानकारी जिला अध्यक्ष संदीप नाईक ने कहा।

कोड-

जनसंवाद उपक्रम में महिलाओं को केंद्र सरकार, राज्य सरकार और मनपा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली. हम इन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

-  रश्मी लखोटिया 


जिला अध्यक्ष संदीप नाईक के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. वे समस्याओं की जड़ तक जाकर उनका समाधान करते हैं।

 -गोविंद राव, जुईनगर 


अपने पास निवेदन लाने वाला व्यक्ति कौन है यह जाने बिना ही जिला अध्यक्ष संदीप नाईक उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हैं. बेलापुर के जनसंपर्क कार्यालय ने नागरिकों को उनके समस्याओं को हल करने के लिए एक सही स्थान प्रदान किया है।

 -अजय सिंह, बेलापुर 


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...