हैडलाइन

5 हजार से अधिक अवैध निर्माणों एंव अतिक्रमणों पर सिडको ने चलाया बुल्डोजर

5 हजार से अधिक अवैध निर्माणों एंव अतिक्रमणों पर सिडको ने चलाया बुल्डोजर


मलबा डालने और मिट्टी चोरी करनेवालो पर किया गया मामला दर्ज

नवी मुंबई। सिडको द्वारा 2021 से 2024 के दौरान नवी मुंबई और नैना क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अतिक्रमण, होर्डिंग, क्रशर, मलबा, मिट्टी की चोरी आदि के विरुद्ध जोरदार कार्यवाही की गई है. इन कार्रवाईयों के दौरान 5 हजार से अधिक अवैध निर्माणों को हटाया गया.  साथ ही अवैध तरीके से मलबा डालने, मिट्टी चोरी, अवैध यातायात के संबंध में 48 मामले दर्ज कर 124 वाहन जब्त किए गए हैं.  यह अभियान सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी सुरेश मेंगड़े के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।  

कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जनवरी 2020 से जून 2024 के बीच अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों के खिलाफ कुल 968 तोड़ू अभियान चलाए गया. इस कार्रवाई से पहले, अवैध निर्माण कर्ताओं/अतिक्रमणकारियों को निर्माण खाली करने के लिए एमआरटीपी के तहत नोटिस जारी किए गए थे.  इन अभियानों के दौरान कुल 258 आरसीसी निर्माण, 640 ईंट निर्माण, 4,587 अस्थायी अतिक्रमण/झोपड़ियां, 244 होर्डिंग और 15 क्रशर के विरुद्ध ध्वस्त करने की कार्यवाई किया गया है. सिडको की जमीन पर अवैध मलबा डंपिंग के कुल 45 मामले, मिट्टी चोरी, अवैध परिवहन के 3 मामले दर्ज किए गए हैं और कुल 124 डंपर,ट्रक,पोकलेन,जेसीबी, डोजर वाहन जब्त किया गया हैं।



कोड-

नवी मुंबई एक सुनियोजित शहर है एंव शहर के अनियंत्रित विकास को रोकना सिडको का मुख्य कर्तव्य है. इसपर अंकुश लगाने के लिए सिडको ने हमेशा सख्त कदम उठाए हैं. उसी के तहत सिडको द्वारा बड़े पैमाने पर अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।

- विजय सिंघल,
उपाध्यक्ष तथा व्यवस्थापकीय संचालक


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...