हैडलाइन

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में पानी कटौती रद्द

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में पानी कटौती रद्द

     

नवी मुंबई। पिछले कई महीने से नवी मुंबई के कई इलाकों में पानी की बड़ी समस्या बनी थी. जिसके कारण नागरिको द्वारा तीव्र नाराजगी जताई जा रही थी. नवी मुंबई मनपा के मोरबे डैम से नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति किया जाता है. इस वर्ष बारिश का मौसम शुरू होने के बावजूद 15 जून 2024 तक केवल 78.60 मिमी वर्षा हुई थी. उस वक्त मोरबे डैम में सिर्फ 26 फीसदी पानी का भंडारण बचा था. जिसके कारण नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के दौरान शाम की पानी आपूर्ति में बड़ी कटौती की गई. लेकिन इस महीने जुलाई महीने में डैम परिसर में अच्छी वर्षा होने से शुक्रवार तक मोरबे डैम क्षेत्र में कुल वर्षा 2407 मिमी दर्ज की गई है. इसके चलते मोरबे डैम में कुल जल भंडारण का 74 फीसदी पानी उपलब्ध हो चुका है. जिसके बाद 15 जून से सुरु नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में पानी की कटौती को अब रद्द किये जाने की जानकारी मनपा ने शुक्रवार को दिया. जिसके बाद अब सोमवार से जलापूर्ति नियमित रूप से जारी रहने की जानकारी दी है.मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने पानी कटौती के दौरान सहयोग के लिए नवी मुंबई के नागरिकों का आभार व्यक्त किये है।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...