हैडलाइन

बेलापुर में चार मंजिला अवैध इमारत गिरी

बेलापुर में चार मंजिला अवैध इमारत गिरी,


पीड़ितों को सभी आवश्यक सहायता तत्काल प्रदान की जाए- मुख्यमंत्री


नवी मुंबई। शनिवार सुबह साढ़े 4 बजे के करीब बेलापुर सेक्टर 19 के  शहाबाज गाव की एक चार मंजिला इमारत ढह गई. गनीमत यह रही कि गिरने का अनुमान लगते ही सभी लोग बाहर गए, जबकि 2 अंदर ही फंस गए. जानकारी मिलते ही एनडीआरफ, फायर ब्रिगेड के जवानों तत्काल घटना स्थल पर पहुंच बचाव कार्य शुरू किये. इस घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तत्काल दुर्घटना के बारे में नवी मुंबई मनपा आयुक्त से फोन पर चर्चा कर इस हादसे में आपदा पीड़ितों को सभी जरूरी मदद तुरंत मुहैया कराने की सूचना दिए।

मुख्यमंत्री शिंदे फिलहाल नीति आयोग की बैठक के लिए दिल्ली में हैं. बैठक में जाने से पहले उन्होंने मनपा आयुक्त कैलास शिंदे से फोन पर चर्चा की और इमारत हादसे के बारे में जानकारी ली. इस हादसे के बाद प्रशासन की ओर से तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. इस सभी आपदा पीड़ितों को तत्काल उपचार, स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन, पानी, कपड़े, अस्थायी आश्रय आदि सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध करने का निर्देश मुख्यमंत्री शिंदे ने दिए हैं.गौरतलब है कि यह इमारत वर्ष 2009में बनाई गई थी. हालांकि मनपा ने वर्ष 2011में नोटिस भी जारी की थी. हालांकि इतना जल्दी यह इमारत गिरने से दोषियों पर कार्यवाई करने की जानकारी आयुक्त ने दिया है।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...