हैडलाइन

पाकिस्तान को उसके ही तरीके से जवाब देने की जरूरत- मेजर जनरल जी. डी. बक्शी

पाकिस्तान को उसके ही तरीके से जवाब देने की जरूरत- मेजर जनरल जी. डी. बक्शी


नवी मुंबई। अब गांधीवाद बहुत हो गया, एक गाल पर मारे तो दूसरा गाल आगे न कर पाकिस्तान को गांधीवाद से नहीं, बल्कि जैसे को तैसा जवाब देने का समय आ गया है, ऐसा मेजर जनरल जी.डी. बक्शी ने वाशी में कहा. वह जम्मू कश्मीर डोगरा समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस अवसर पर कर्नल अमरजीत सिंह वधावन, विधायक गणेश नाईक, नवी मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप नाईक, जम्मू कश्मीर डोगरा समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णा पंडित, निधि डोगरा और अन्य गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित थे। 

मेजर जनरल जी. डी. बक्शी ने आगे कहा कि यह वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है. मुगलों का मुकाबला अंग्रेजों ने नहीं, बल्कि अपने पराक्रमी छत्रपति शिवाजी महाराज सहित अन्य राजाओं ने लड़ाई लड़ उन्हें भगाया था. यह देश पराक्रमी योद्धाओं का है. 1971 के युद्ध में हमने 13 दिन में पाकिस्तान का 2 टुकड़ा किया. वही अब हमें फिर से आंखें दिखा रहा है.' हमें सदैव अहिंसा परमो धर्म: । ऐसा कहा जाता है. लेकिन यह अपूर्ण वचन है और पूरा वचन अहिंसा परमो धर्म: धर्म हिंसा तथैवच। ऐसा है.  यह नहीं बताया जाता है.  यह बताना चाहिए. बच्चों को लड़ना सिखाएं.  उरी पुलवामा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कदम उठाया, वही कदम उठाने की जरूरत है.  पाकिस्तान शांति की भाषा नहीं समझता. पिछले 75 साल से सहन करते आया है.'  अब सही मौका आया है. पाकिस्तान का 4 टुकड़ा करे, ऐसी अपील बक्शी ने किया. कृष्णा पंडित ने कहा कि हमें गर्व है कि हम डोगरा हैं.  वर्तमान पीढ़ी को कारगिल विजय दिवस क्या है,यह समझाने के लिए कि यह कार्यक्रम हर साल मनाया जाता है.विधायक गणेश नाईक ने कहा कि सेना में डोगरा समाज का योगदान अहम है.  कारगिल में जवानों ने विकट परिस्थितियों में लड़ाई लड़ी.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश मजबूत बनेगा. मोदी ने कश्मीर को लेकर यह स्पष्ट कर सराहनीय फैसला लिया है कि एक ही देश में दो कानून नहीं चलेंगे.  कर्नल अमरजीत सिंह वधावन ने कहा कि हमारी चौथी पीढ़ी सेना में है.  सेना में भर्ती होने के लिए आपको बचपन से ही अच्छे संस्कार रखने होंगे।


Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...