हैडलाइन

रात में आए ६ मिस्ड कॉल और कट गए १.८६ करोड़ रुपये

मुंबई : मुंबई के माहिम में एक व्यापारी के फोन पर आए छह मिस्ड-कॉल के चलते उनकी कंपनी के खाते से १.८७ करोड़ रुपये निकल गए। जानकारी के मुताबिक, यह चोरी सिम कार्ड स्वैप के जरिए हुई। इन दिनों इसी तरीके से मोबाइल यूजर्स से धोखाधड़ी की जा रही है। पीड़ित ने जब मिस्ड कॉल करने वाले नंबर पर फोन करने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि उनका सिम कार्ड ही डीऐक्टिवेट हो चुका था। 

बताया गया कि पीड़ित का नाम वी शाह है। २७-२८ दिसंबर की रात को लगभग २ बजे उनके फोन पर छह मिस्ड-कॉल आए। सुबह जब शाह ने इन नंबरों पर फोन करने की कोशिश को तो पता चला कि उनका सिम कार्ड डीऐक्टिवेट हो चुका था। उन्होंने बताया कि मिस्ड-कॉल करने वालों में एक नंबर +४४ से भी शुरू होता है। बता दें कि +४४ यूनाइटेड किंगडम का कोड है।

बैंक की कोशिश से वापस आ सके २० लाख रुपये

शाह ने जब अपने सर्विस प्रोवाइडर से इस बारे में जानकारी मांगी तो उन्हें बताया गया कि उन्हीं की रिक्वेस्ट पर सिम कार्ड ब्लॉक किया गया है। इस पर शाह को शंका हुई क्योंकि उन्हें सिम कार्ड ब्लॉक ही नहीं करवाया था। शाह बैंक गए तो उन्हें पता चला कि उनकी कंपनी के खाते से १.८६ करोड़ रुपये निकल गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये पैसे १४ अलग-अलग खातों में २८ ट्रांजैक्शंस के जरिए ट्रांसफर किए गए थे। बैंक की कोशिश के बाद २० लाख रुपये तो वापस आ गए लेकिन बाकी का कुछ नहीं हो सका।

जानकारी के मुताबिक, २७ दिसंबर की रात को ११:१५ बजे सर्विस प्रोवाइडर के पास सिम रिप्लेसमेंट रिक्वेस्ट दायर की गई, इसके बाद २८ दिसंबर को २ बजे रात में मिस्ड कॉल आई। शाह ने हमारे सहयोगी मुंबई मिरर से बातचीत में कहा, 'मेरी कंपनी का बैंक खाता मेरे फोन नंबर से जुड़ा हुआ है लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इस तरीके से और इतनी आसानी से मेरे खाते से इतने सारे पैसे निकल जाएंगे।'

पुलिस को आशंका, प्रâॉड करने वालों के पास था सिम कार्ड का ऐक्सेस

बीकेसी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमें आशंका है कि धोखाधड़ी करने वालों के पास शाह के सिम कार्ड की ऐक्सेस थी, तभी उन लोगों ने सिम कार्ड बदलने की रिक्वेस्ट डाली। शाह इस बारे में जानते हैं या नहीं यह जानने के लिए उन लोगों ने रात में फोन किया जबकि फोन साइलेंट मोड पर था।' 



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...