हैडलाइन

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में जल गुणवत्ता जांच का विशेष परीक्षण अभियान


नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में जल गुणवत्ता जांच का विशेष परीक्षण अभियान,

नागरिको ने किया स्वागत


नवी मुंबई। मनपा की ओर से किये जाने वाले पानी की आपूर्ति साफ और शुद्ध हो, इसका ख्याल जल आपूर्ति विभाग रख रहा है. इसके लिए रोजाना विभिन्न स्थानों से 110 पानी के नमूनों की जांच की जा रही है. मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने वर्तमान बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल आपूर्ति विभाग को इसे बढ़ाने का निर्देश दिया. तदनुसार रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नागरिक घर पर होते हैं, इसे ध्यान के रखते हुवे पानी की गुणवत्ता निरीक्षण का एक विशेष अभियान चलाया गया. इसमें मनपा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से सामान्य से 10 गुना अधिक यानी 1000 से अधिक पानी के नमूने एकत्र किये गये और प्रयोगशाला में उनकी गुणवत्ता की जांच की गयी.  इस विशेष अभियान का नागरिकों ने स्वागत किया।


केंद्र सरकार द्वारा 'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत एक विशेष अभियान 'सफाई अपनाओ, बीमार भगाओ' की घोषणा की गई है और इसके अनुसार स्वच्छता और स्वास्थ्य के संदेश पर प्रकाश डाला गया है. आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे के मार्गदर्शन में मनपा ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया है और जन भागीदारी पर जोर देते हुए स्वच्छता और स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को बड़े पैमाने पर लागू किया जा रहा है. इस प्रकार नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित जल उपलब्ध कराने एवं उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए 'सफाई अपनाओ, बीमार भगाओ' अभियान के तहत जल गुणवत्ता निरीक्षण की इस अभिनव पहल को व्यापक रूप से क्रियान्वित किया गया है, ऐसी जानकारी  अतिरिक्त शहर अभियंता अरविंद शिंदे ने दिया. इस जल परीक्षण अभियान के तहत मनपा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों जैसे घरों, सोसाइटियों, गांवठान एंव स्लम क्षेत्रों, वाणिज्यिक परिसरों, शैक्षणिक सहित अन्य संस्थानों और मुख्य जल चैनल, भोकरपाड़ा जल शोधन केंद्र, जलकुंभ से पानी के नमूने लिए जा रहे हैं। 


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...