हैडलाइन

ब्लास्टिंग के खिलाफ नागरिक हुए आक्रमक 

ब्लास्टिंग के खिलाफ नागरिक हुए आक्रमक 

नवी मुंबई। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण कार्य के कारण बड़े पैमाने पर ब्लास्टिंग की जा रही है. जिसके चलते आस-पास बसे गांवों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी के विरोध में 27 गांवों के लोगों ने हवाई अड्डे के पास पहुंचकर ब्लास्टिंग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए उसे तुरंत रोकने की मांग की. लोगो का कहना है कि ब्लास्टिंग के कारण कई घरों में दरारें पड़ गई हैं. जिससे लोगों को हमेशा उनके घरों के ढहने का भय बना रहता है. लोगों का कहना है कि जब बी ब्लास्टिंग की जाती है. आस-पास के क्षेत्र में काफी तेज आवाज होती है, ब्लास्टिंग के बाद काफी दुर्गंध फैल जाती है. जिससे काफी लोग बीमार हो चुके हैं. सिडको से लगातार शिकायत करने के बाद भी ब्लास्टिंग पर रोंक नहीं लग रही थी. जिससे नाराज होकर लोगों ने मंगलवार को आंदोलन कर ब्लास्टिंग पर खुद ही रोक लगा दी. सिडको द्वारा नागरिकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग काफी आक्रोशित होने के कारण वे सफल नहीं हुए।


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...