हैडलाइन

हो सकता हैं एक और 26/11, मुंबई पुलिस मांग रहे रिक्शा टैक्सी चालकों से मदद

पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा मुंबई में फिर से 26/11 की तरह का आतंकी हमला करने की फिराक में है। महाराष्ट्र सरकार को खुफिया एजेंसियों से मिली है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन मुंबई में 26 जनुयारी के अवसर पर 26/11 जैसा आतंकी हमला करने के फिराक में है। जिसके चलते मुंबई पुलिस ने सभी रेल, बस स्टैंड, रिक्शा चालकों को अलर्ट रहने की जानकारी दे रही हैं। पुलिस ने सभी रिक्शा चालकों, टेक्सी चालकों को अलग अलग स्थानों पर खड़े होकर मुंबई में होने वाला हमले के बड़े में जानकारी दे रहे हैं। “अगर आपको कोई भी इंसान के ऊपर या किसी व्यक्ति के बैग को देखकर शक होती हैं तो तुरंत ही पुलिस को जानकारी दे,” पुलिस ऑफिसर ने कहा। पुलिस ऑफिसर ने ये भी कहा कि शक होने पर अपने मोबाइल से फ़ोटो भी निकाल लें, ताकि पुलिस को मदद मिले और बड़े खतरे से बच सके। पुलिस ने यह भी कहा कि मुंबई के हर एक नागरिक पुलिस हो, आप भी पुलिस बनकर ही खुद आप का हिफाजत खुद रख सकते हो।

गृह मंत्रालय को सौंपी गई इंटेलिजेंस रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 नवम्बर 2008 में मुंबई में हुए हमले की तरह इस बार भी आतंकी या तो कराची से समुद्र मार्ग के रास्ते या फिर जम्मू-कश्मीर बॉर्डर से प्रवेश कर सकते हैं।

राज्य के गृह मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान में पैर जमाए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा  मुंबई में हमले को अंजाम देने की योजना बना रहा है। यह हमला जनुयारी महीने में किए जाने की संभावना है। हालांकि, आतंकी हमले का निशाना कौन-सी जगह होगी यह अभी पता नहीं चल पाया है।मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में या तो किसी रेलवे स्टेशन या 26/11 की तर्ज पर किसी होटेल को निशाना बनाया जा सकता है। हमले को अंजाम देने में 8-10 पाक आतंकियों का एक दस्ता होगा, जिसमें आत्मघाती हमलावर भी होंगे। इसमें जिस स्थान को निशाना बनाया जाएगा वहां के कुछ स्थानीय लोगों को भी माध्यम बनाया जा सकता है।

आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय मछुआरे समुदाय के बीच अपने सूत्रों को फैलाने की जरूरत है। मुंबई हमले में एक मछुआरे को अजमल कसाब और अन्य आतंकियों का शिकार बनाया गया था। उनकी नाव को अगुआ करके वे समुद्र किनारे पहुंचे थे। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी होने के कारण हमेशा से ही आतंकियों की हिट लिस्ट में रहा है। 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...