हैडलाइन

अपोलो ने शुरू किया संडे क्लिनिक, अब वीकेंड पर भी ले सकेंगे सेवा

अपोलो ने शुरू किया संडे क्लिनिक, अब वीकेंड पर भी ले सकेंगे सेवा

नवी मुंबई। भागदौड़ भरी जिंदगी और नागरिको को मांग को देखते हुए बेलापुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल्स ने संडे क्लिनिक शुरू करने का निर्णय लिया है. जिसके बाद अब इस संडे क्लिनिक में रविवार को भी ओपीडी में डॉक्टरों से कन्सल्टेशन किया जा सकता है. जेसीआई और एनएबीएच द्वारा मान्यता प्राप्त सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा यह पहल चलाई जा रही है, जिसके कारण अब मरीज़ों को व्यापक मेडिकल सेवाएं सप्ताह के सातों दिन मिलती रहेंगी. डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए सप्ताह के काम के दिनों में आ पाना कामकाजी पेशेवरों के लिए अक्सर नामुमकिन हो जाता है, अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई का संडे क्लिनिक उनके लिए सुविधाजनक होगी।

मानसून में स्वाइन फ्ल्यू, डेंग्यू, मलेरिया, बुखार जैसी मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं. जिसके कारण मरीज़ों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना और भी ज़रूरी है. अपोलो हॉस्पिटल्स में संडे क्लिनिक शुरू करने का निर्णय ऐसे समय पर लिया गया है, जब शनिवार को कन्सल्टेशन अपॉइंटमेंट्स की मांग काफी ज़्यादा बढ़ रही है और शनिवार के स्लॉट्स कई हफ़्तों पहले ही बुक किए जा रहे हैं. युवा पेशेवरों, छोटे बच्चों के माता-पिता और परिवार के किसी बुजुर्ग की देखभाल कर रहे लोगों में यह ट्रेंड बहुत ज़्यादा देखा जा रहा है. मेडिकल देखभाल, इलाज के लिए काम या पारिवारिक जिम्मेदारियों से समय निकाल पाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता है. लेकिन अब नए संडे क्लिनिक में स्पेशालिस्ट डॉक्टरों से कन्सल्टेशन से लेकर कई अलग-अलग सेवाएं मिलेंगी।


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...