हैडलाइन

माध्यमिक विद्यालय सुबह के सत्र में करने समेत अन्य समस्यों के समाधान की शिक्षकों की मांग 

माध्यमिक विद्यालय सुबह के सत्र में करने समेत अन्य समस्यों के समाधान की शिक्षकों की मांग 

नवी मुंबई। माध्यमिक स्कूलों का समय सुबह सत्र में करने सहित अन्य मुद्दों का समाधान करने की मांग महाराष्ट्र राज्य शिक्षक संघ की ओर से नवी मुंबई मनपा के आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे से एक निवेदन द्वारा किया गया है. इस दौरान शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं विधायक जे मो अभ्यंकर उपस्थित थे.  शिक्षक संघ के पदाधिकारी मधुकर वरभुवन ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर आयुक्त के साथ हुई बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई है।


नवी मुंबई महानगर पालिका द्वारा 23 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं. इन विद्यालयों में कार्यरत स्थायी सेवा शिक्षकों की कई समस्याएं लंबित हैं.  इस में माध्यमिक विद्यालय का समय सुबह के सत्र में किया जाए.  वर्तमान में स्थायी सेवा में कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों में से 2011 में नियुक्त शिक्षकों को 2006 एवं 2023 में नियुक्त शिक्षकों की तरह पूर्ण वेतनमान शिक्षक के रूप में मान्यता दी जाये तथा उन्हें शिक्षा सेवक की अवधि का वेतन अंतर भी मिले.  12 वर्ष एवं उससे अधिक सेवा वाले शिक्षकों को तत्काल वरिष्ठ वेत श्रेणी लागू किया जाए. शासन के नियमानुसार पर्यवेक्षक एवं अन्य पद वरिष्ठता के अनुसार स्वीकृत कर पदोन्नति की जाए.  नवी मुंबई मनपा माध्यमिक शिक्षा विभाग की समस्याओं को हल करने के लिए स्वंत्र कर्मचारी वर्ग उपलब्ध कराया जाए.  दिवंगत शिक्षक दिलीप कडू की पत्नी वनिता दिलीप कडू को अनुकंपा के आधार पर मनपा सेवा में समायोजित करने की मांग लंबित है.  इस संबंध में हाल ही में आयुक्त शिंदे और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. इस दौरान शिंदे ने शिक्षा विभाग को तत्काल उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया है. इस अवसर पर हितेंद्र चौधरी, मारुति पडलकर, जलंदर सरोदे, जगदीश भगत और अन्य उपस्थित थे।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...