हैडलाइन

एनएमएमटी बस से यात्रा करने वाली महिलाओं को टिकट दर में 50% की छूट

एनएमएमटी बस से यात्रा करने वाली महिलाओं को टिकट दर में 50% की छूट

नवी मुंबई। नवी मुंबई मनपा परिवहन उपक्रम द्वारा नवी मुंबई मनपा हद्द में एंव हद्द के बाहर मुंबई, बोरीवली, ठाणे, डोंबिवली, कल्याण, दहिसर, अंबरनाथ, बदलापुर, पनवेल, उल्वे नोड, खोपोली, कर्जत और वाशिवली / रसानी इन विभागों में 40 सामान्य और 37 वातानुकूलित ऐसे कुल 77 विभिन्न बस मार्गों पर यात्री सेवाएं दि जा रही हैं. तदनुसार आयुक्त और प्रशासक नामुम्पा ने महाराष्ट्र सरकार के "महिला सशक्तिकरण" अभियान की अवधारणा और महिलाओं के सम्मान में पहल की बसों में यात्रा करते समय महिलाओं के लिए टिकट की कीमत पर 50% छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई मनपा की विभिन्न नागरिक सुविधाओं और परियोजनाओं के उद्घाटन और भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान घोषणा की थी की नमुंमपा परिवहन पहल की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए टिकट की कीमत में 50% की छूट 14 अक्टूबर 2024 से लागू की जा रही है. वर्तमान में नमुंमपा परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन दो लाख से अधिक यात्री यात्रा करते हैं, जिनमें से लगभग 40% महिला यात्री हैं. इससे अनुमानित 80,000 महिला यात्रियों को लाभ होगा जो नवी मुंबई नगर परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन यात्रा करती हैं. जिसके कारण इस यात्रा रियायत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने महिलाओं से किये है।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...