हैडलाइन

नेरुल पुनर्निर्माण भवन के मॉडल फ्लैट का विधायक नाईक के हाथों शुभारंभ 

नेरुल पुनर्निर्माण भवन के मॉडल फ्लैट का विधायक नाईक के हाथों शुभारंभ 


नवी मुंबई।  नेरुल के दत्तगुरु को.ऑप. हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड के पुनर्निर्माण भवन के मॉडल फ्लैटों का उद्घाटन पूर्व मंत्री, विधायक गणेश नाईक के हाथों किया गया. उक्त समारोह नेरुल सेक्टर 6 स्थित नियोजित दत्तगुरु सोसायटी में आयोजित किया गया था.  इस अवसर पर नवी मुंबई भाजपा अध्यक्ष और पूर्व विधायक संदीप नाईक, पूर्व महापौर जयवंत सुतार, पूर्व सभागृह नेता रवींद्र इथापे, वरिष्ठ पूर्व नगरसेवक सूरज पाटिल, पूर्व नगरसेवक गिरीश म्हात्रे, नगरसेविका सुजाता पाटिल, समाजसेवक गणेश भगत, यशवंत टंडेल, डेवलपर कमलेश पटेल शफीक भाटकर आदि उपस्थित थे।

      स्थानीय पूर्व नगरसेवक सूरज पाटिल ने कहा कि दत्तगुरु सोसाइटी ने सभी कठिन यात्राएं पूरी कर उनके घर का सपना सच हो रहा है. सूरज पाटिल ने कहा कि यह केवल इसलिए संभव हो सका क्योंकि उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए लोगों के विकास के सपने को पूरा करनेवाले गणेश नाईक परिवार को नवी मुंबई का पालकत्व दी और जल्द ही उन्हें घर का कब्ज़ा मिल जाएगा।

      पूर्व मंत्री अमदार गणेश नाईक ने कहा कि नवी मुंबई के वाशी में पुनर्विकास कार्य पूरा कर पहला टावर बनकर तैयार हो गया है.  उन फ्लैट धारकों को मेरे द्वारा फ्लैट दिये गये.  इसके बाद रेरा एक्ट को पूरी तरह से लागू करके नेरुल में दत्तगुरु टावर का निर्माण किया जा रहा है.  मुझे बहुत गर्व है कि स्थानीय पूर्व नगरसेवक सूरज पाटिल इस कार्य में बहुत पारदर्शी और स्वच्छ प्रबंधन कर रहे हैं और एक बहुत ही सुंदर संरचना तैयार हो रही है. इस अवसर पर नाईक ने विश्वास व्यक्त किया कि किसी भी प्रकार के व्यावसायिक हित को देखे बिना यह भवन आकार ले रहा है और यहां सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. उन्होंने कहा कि नवी मुंबई में मेरे विचारके साथियों ने दूसरों की खुशी में खुशी और संतुष्टि निकाली है, यही कारण है कि पिछले 25 वर्षों से शहर के लोगों ने मेरे नेतृत्व में मुझ पर निर्विवाद रूप से भरोसा किया है. इस अवसर पर दत्तगुरु सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र बागल, सचिव राजकुमार पाटिल, उपाध्यक्ष राजकुमार पुरी, कोषाध्यक्ष तानाजी पाटिल, अशोक आतकरी, दत्तगुरु के निवासी, विभिन्न सोसाइटियों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...