हैडलाइन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोसाइटियों के अध्यक्ष एंव सचिव के साथ बैठक

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोसाइटियों के अध्यक्ष एंव सचिव के साथ बैठक


पनवेल। लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए, अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए. लोकतंत्र को यथासंभव मजबूत बनाने के लिए मतदान करने की अपील पनवेल तालुका के चुनाव रिटर्निंग अधिकारी पवन चांडक ने किया. शनिवार को आद्य क्रांतिवीर वासुदेव बलवंत फड़के नाट्यगृह में हिनेवाले विधानसभा आम चुनाव में हाउसिंग सोसायटियों के माध्यम से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप अभियान के तहत हाउसिंग सोसायटियों के अध्यक्ष और सचिव की बैठक हुई, इस समय वे बोल रहे थे।

उपायुक्त डॉ. वैभव विधाते ने कहा, उपस्थित सोसायटी के अध्यक्ष व सचिव कर्तव्य भावना के साथ अपनी सोसायटी, आसपास की सोसायटी में नागरिकों से मतदान करने, मतदान बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता में भाग लेने, सोशल मीडिया का उपयोग करने की अपील करें. उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोसाइटी में नागरिकों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की बात कही. बताते चले कि विधानसभा आम चुनाव 20 नवंबर को हो रहा है.  इस चुनाव में हाउसिंग सोसायटियों के माध्यम से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए पनवेल मनपा के  आयुक्त तथा प्रशासक मंगेश चितले एंव चुनाव निर्णय अधिकारी पवन चांडक के मार्गदर्शन में यह बैठक आयोजित की गई थी. इस दौरान 50 से अधिक सोसाईटी के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...