हैडलाइन

सेंट्रल रेलवे चलाएगी मुंबई-दिल्ली रूट पर नई राजधानी एक्सप्रेस, अब बस तारीख का इंतजार

मुंबई, मुंबईकरों को जल्द ही रेलवे बड़ा तोहफा देने जा रहा है। सेंट्रल रेलवे जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस की शुरुआत करने जा रही है। नई राजधानी एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से हजरत निजामुद्दीन के बीच सप्ताह में दो बार चलाई जाएगी। सीएसएमटी से हर बुधवार और शनिवार दोपहर 14:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह से दिल्ली से हर गुरुवार और रविवार दोपहर 15:45 रवाना होकर अगले दिन सीएसएमटी सुबह 11:55 बजे पहुंचेगी। 

तय हुआ शेड्यूल तारीख का इंतजार

सप्ताह में दो बार चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस का शेड्यूल तैयार है, लेकिन नियमित चलाने के लिए तारीख का इंतजार है। सेंट्रल रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के लिहाज से यह ट्रेन बहुत महत्वपूर्ण है। कल्याण, नासिक और भुसावल को जोड़ती हुई ये ट्रेन दिल्ली जाएगी, इसलिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल के समय की उपलब्धता पर और कोई खास मौके पर ही ट्रेन को रवाना किया जाएगा। इस वर्ष लोकसभा चुनाव भी होने हैं, इस लिहाज से भी यह मौका खास है। 

मध्य रेलवे को मिल गया रेक 

नई राजधानी चलाने के लिए मध्य रेलवे को नए एलएचबी कोच वाला रेक लगभग मिल चुका है, बस कुछ कोच का इंतजार है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को एक बार नियमित चलाने के बाद स्पेयर रेक का होना भी जरूरी है। स्पेयर रेक भी जल्द ही मिलने की उम्मीद है। नई राजधानी महाराष्ट्र के घाट सेक्शन से भी गुजरेगी। ऐसे में डबल इंजन लगाकर ट्रेन को चलाने का आइडिया यहां कारगर साबित होगा। गौरतलब है कि पश्चिम रेलवे पर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस की गति बढ़ाने के लिए डबल इंजन का ट्रायल हो चुका है। जल्द ही पश्चिम रेलवे पर राजधानी एक्सप्रेस की गति बढ़ने वाली है। 

पुरानी राजधानी एक्सप्रेस से मिलेगी चुनौती 

पश्चिम रेलवे पर चलने वाली राजधानी औसतन 15 घंटे 35 मिनट में दिल्ली पहुंचती है। इस राजधानी एक्सप्रेस की अधिकतम गति 130 किमी प्रतिघंटा है और औसत गति लगभग 90 किमी प्रतिघंटा, जबकि मध्य रेलवे से चलने वाली राजधानी की औसत गति दिए गए शेड्यूल के मुताबिक 76 किमी प्रतिघंटा है। पश्चिम रेलवे की राजधानी में फ्लेक्सी फेयर लगाया जाता है, लेकिन मध्य रेलवे पर इसे लोकप्रिय बनाने के लिए फ्लेक्सी फेयर का मोह छोड़ना पड़ेगा। मध्य रेलवे की राजधानी दोपहर 14:25 बजे सीएसएमटी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी, यानी पश्चिम रेलवे की राजधानी से 5 घंटे ज्यादा समय लगेगा। 

यह प्रयोग सफल नहीं रहा था 

पश्चिम रेलवे ने कुछ दिनों तक बांद्रा से दिल्ली के बीच दूसरी राजधानी एक्सप्रेस चलाकर प्रयोग किया था, जो सफल नहीं रहा। इस राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों ने रुचि नहीं दिखाई। इस वजह से उसे फिलहाल बंद कर दिया गया है। सीएसएमटी से चलने वाली राजधानी मध्य रेलवे के लिए मुंबई से चलने वाली अब तक की सबसे तेज गति वाली ट्रेन होगी। इससे बीच के स्टेशनों वाले यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। 



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...