हैडलाइन

प्रदूषणकारी 3,173 वाहनो पर कार्यवाई

प्रदूषणकारी 3,173 वाहनो पर कार्यवाई


नवी मुंबई। प्रदूषण फैलाने वाले भवन निर्माताओं पर मनपा ने नजर रखी है. इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा प्रदूषणकारी कंपनियों पर कार्यवाई जारी है. साथ ही वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नवी मुंबई उप-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय समय-समय पर वाहन चालकों को प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) लेने का निर्देश दिया जाता है. लेकिन फिर भी शहर में बड़ी संख्या में बिना पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहन दिखाई देने पर ऐसे वाहनो पर कार्रवाई की गई है. अप्रैल से दिसंबर 2024 तक इस नौ महीने में 3,173 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया है।


शहर में शहरीकरण के साथ-साथ सड़कों पर वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है. औद्योगिक क्षेत्र ने जहां वायु प्रदूषण के स्तर को बढ़ाया है, वहीं अब बिना पीयूसी वाले वाहनों से निकलने वाला धुआं भी प्रदूषण का कारण बन रहे है. शहर में बिना पीयूसी वाले वाहन बड़े पैमाने पर चलते देखे जा रहे हैं. इन वाहनो से भारी मात्रा में हाइड्रोकार्बन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें उत्सर्जित होती हैं. इस पर अंकुश लगाने के लिए सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रदूषण परीक्षण प्रमाणपत्र (पीयूसी) अनिवार्य है. प्रत्येक चालक को सरकार द्वारा अनुमोदित केन्द्र पर वाहनो की जांच की हुई प्रमाण-पत्र लेना तथा वाहन चलाते समय उसे अपने साथ रखना अनिवार्य है. लेकिन नियमों की धंज्जिया उड़ाने वालो पर नवी मुंबई उपक्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने अप्रैल 2024 से 2024 तक नौ महीनों में 3,173 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर चालकों से 10 लाख 66 हजार 900 रुपये का जुर्माना वशूली है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...