हैडलाइन

शोर मचाने वाले साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस चलाएगी बुलडोजर

शोर मचाने वाले साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस चलाएगी बुलडोजर

नवी मुंबई। कर्णकर्कश आवाज के साइलेंसर लगाकर तेजी से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध वाशी ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है. इस अभियान में तेज आवाज वाले 69 साइलेंसर जब्त किए गए हैं, ऐसी जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप गूजर ने दिया. आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद इसे जल्द ही नष्ट कर दिया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस के पुलिस उपआयुक्त तिरुपती काकड़े के आदेश से सहायक पुलिस आयुक्त विट्ठल कुबड़े के मार्गदर्शन में इस संबंध में नवी मुंबई में एक विशेष अभियान चलाया गया था. कर्णकर्कश आवाज वाले साइलेंसर लगाकर तेजी से वाहन चलाने वालों की शिकायत वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों ने यातायात विभाग से की थी.  इस पर ध्यान देते हुए शोर मचाने वाले साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिन और रात में विशेष अभियान चलाए गए. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 69 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनके साइलेंसर जब्त कर लिए गए. साथ ही उनसे 69 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया. इस दौरान दो लग्जरी कार चालकों ने अपने वाहनों में अनाधिकृत संशोधन कर कान को तेज आवाज करने वाले साइलेंसर लगाने का भी देखा गया. उनपर भी मोटर परिवहन विभाग की सहायता से कार्रवाई की गई.  गूजर ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और अधिक प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...