हैडलाइन

वाशी - तुर्भे लिंक मार्ग पर अवैध पार्किंग और गैरेजवालो का उपद्रव

वाशी - तुर्भे लिंक मार्ग पर अवैध पार्किंग और गैरेजवालो का उपद्रव

नवी मुंबई। वाशी-तुर्भे लिंक रोड पर तुर्भे फ्लाईओवर से अरेंजा चौक तक अनधिकृत पार्किंग और गैराजवालो ने अपना अड्डा बना लिए हैं. इससे यातायात जाम हो रहा है और पैदल चलने वालों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है. इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान के पहल में भी बाधा हो रही है।

एन.एम.एम.टी. के तुर्भे डिपो के सामने फ्लाईओवर के नीचे टेम्पो और रिक्शा की मरम्मत की जाती है. इस फ्लाईओवर के नीचे 50 से 60 टेम्पो पार्किंग कर उनसे अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है. इसके अलावा अरंजा सर्किल से लेकर प्याज व आलू मंडी के गेट नंबर दो स्थित बस स्टॉप तक दिन-रात ट्रक, टैम्पो, बसें व ज्वलनशील पदार्थों के टैंकर खड़े रहते हैं. इन गाड़ियों के लिए अवैध पार्किंग शुल्क बगल के गैराज क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा वसूला जाता है. वाशी डिपो से अरेंजा चौक तक की 5 लेन वाली सड़क अब अनधिकृत पार्किंग के कारण केवल 2 लेन की रह गई है.इसी में यहां पास में ही एक पेट्रोल पंप है, इसलिए दाईं ओर जाने वाले वाहनों के कारण यातायात धीमा हो जाता है और ट्रैफिक जाम देखने को मिलता है। 

ऊपर मकान नीचे अवैध दुकान 

तुर्भे फ्लाईओवर पर जनता मार्केट की ओर जाने वाले फुटपाथ पर रिक्शा की मरम्मत की जाती है. साथ ही आईसीएल स्कूल बस स्टॉप से ​​एपीएमसी सिग्नल तक 5 रिक्शा मरम्मत गैरेज भी हैं. इस स्थान के चालों में नीचे दुकानें और ऊपर रिहायशी मकान ऐसे अनाधिकृत दुकानें बना ली गई हैं.  इनमें से कई दुकानों के शटर वाशी तुर्भे मार्ग की तरफ लगे हैं. इसके लिए कोई परमिट नहीं है, इसलिए इस सड़क के किनारे रिक्शा के स्पेयर पार्ट्स बेचने वाली कई दुकानें हैं. इन दुकानों या दुकानदारों ने गैराज बना रखे हैं, इसलिए रिक्शा और दोपहिया वाहनों की मरम्मत अक्सर फुटपाथों और सड़कों पर ही होती है. इन दुकानों द्वारा मरम्मत के लिए तुर्भे वाशी लिंक रोड की एक लेन को अवरुद्ध कर दिया गया है. साथ ही सेक्टर 20 रेलवे स्टेशन से सीडब्ल्यूसी गोदाम तक सड़क पर भी स्थिति ऐसी ही है. तुर्भे गांव में शिकारा होटल के पीछे तथा अन्य स्थानों पर गैराज मालिकों ने सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रखें है. तुर्भे विभागीय कार्यालय के विभागीय अधिकारी प्रबोधन मवाड़े ने बताया कि अनधिकृत गैराज और पार्किंग के बारे में शिकायतें मिली हैं और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Most Popular News of this Week

संसदीय गटनेते डॉ श्रीकांत...

मुंबई, ता. 6 : केंद्रीय निवडणूक आयोगाच्या वतीने देशभरात राबविल्या जाणाऱ्या...

बालचित्रकला स्पर्धा म्हणजे...

माननीय महापौर आयोजित ‘माझी मुंबई’ या संकल्पनेवर आधारित ‘जागतिक कीर्तीचे...

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

सलग ५ तास चाललेल्या संयुक्त...

मुंबई महानगरात सुरू असलेली रस्ते काँक्रिटीकरण कामे, महानगरपालिकेच्या...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

गडकरींच्या हस्ते बॉक्सिंग...

नागपूरमध्ये सुरू असलेल्या U-17 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चॅम्पियनशिपला आज एक...