हैडलाइन

हरिद्वार में नेशनल यूनियन ऑफ इंडिया का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

हरिद्वार में नेशनल यूनियन ऑफ इंडिया का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

उत्तराखंड पहला राज्य होगा जहां प्रेस प्रोटेक्शन एक्ट लागू होगा - मंत्री गणेश जोशी

मुंबई / संवाददाता 
हरिद्वार। देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ इंडिया (एनयूजे-आई) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन हरिद्वार में किया गया।इस अधिवेशन में देश के 24 राज्यों से एनयूजे-आई से जुड़े मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 8 और 9 मार्च 2025 को आयोजित दो दिवसीय एनयूजे-आई राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य इकाई की ओर से अध्यक्ष हंसराज कनौजिया,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के प्रभारी शिवा कुमारउपाध्यक्ष बाबा लौंढे, जनरल सेक्रेटरी पी सी कापड़िया, सेक्रेटरी मनीष शेठ और सुनील निकम,अर्जुन कांबले उपस्थित थे।उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ने वर्चुअल रूप से अधिवेशन को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकारों के हितों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न हो पाने पर खेद जताया।वही, इस अधिवेशन में उपस्थित मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में घोषणा की कि उत्तराखंड पहला राज्य होगा, जहां प्रेस प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने उत्तराखंड टीम को सुझाव दिया कि अगला अधिवेशन मसूरी में आयोजित किया जाए।



उत्तराखंड राज्य निर्माण में पत्रकारों का सराहनीय योगदान: मंत्री गणेश जोशी

आजादी के बाद से अब तक पत्रकारिता के स्वरूप में काफी बदलाव आया है। उत्तराखंड राज्य के निर्माण पत्रकारों के सहयोग को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उक्त बातें उतराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्यातिथि कही। उन्होंने कहा कि हमारे सम्मुख जो भी पत्रकारों की पीड़ा अथवा उनके हितों की बात सामने आई है, आपकी जो पत्रकार एक्ट की मांग है, मैं उसे आपके वकील बनकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगा। उन्होंने कहा कि विश्वास दिलाता हूं कि जिस तरह यूसीसी बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, उसी तरह  उत्तराखंड में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाएगा।‌ उन्होंने कहा पत्रकार समाज का आईना है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ सरकार को उनकी कमियों से भी अवगत कराते हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एनयूजेआई का अगला सम्मेलन मसूरी में आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया। 



सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया वर्च्युल संबोधन। 

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने वर्च्युल संबोधन में कहा कि आज लोकतंत्र के इस सशक्त दौर में मीडिया के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनसे पत्रकार हर दिन सामना करता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र पत्रकारिता स्वस्थ्य लोकतंत्र की आत्मा होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज के इस अधिवेशन से उठी चर्चा सम्पूर्ण देश में एक क्रांति लाएगी। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के कोने-कोने से आए पत्रकारों का देवभूमि में स्वागत किया। 



राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी की सरकार से मांग, 

छोटे अखबारों और चैनलों को विज्ञापन देने में सरकारी भ्रष्टाचार को रोकने पर ध्यान दिया जाए। 

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि उत्तराखंड में क्षेत्रीय पत्रकारिता का बड़ा महत्व रहा। प्रदेश बनने और हिंदी के विस्तार के लिए उनका बड़ा योगदान रहा। सरकारी नीतियों के चलते यूं अख़बारों को चलाना मुश्किल हो गया है। आज के दौर में चैनल बहुत हो गए। कुछ लोगों ने गलत तरीके से अख़बार निकाला, जिसके चलते सरकार को नीतियां बनानी पड़ी। यह शिकायत मिली है कि उत्तराखंड में छोटे अख़बारों व चैनलों को विज्ञापन देने में भेदभाव किया जाता है। मेरी प्रदेश सरकार से मांग है कि मीडिया को मिलने वाले विज्ञापनों में फैले सरकारी भ्रष्टाचार रोकने पर भी ध्यान दें। छोटे अख़बार व छोटे चैनलों की आर्थिकी स्थिति को देखते हुए उनकी सहायता की जाए। पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर बाकी राज्यो के लिए उत्तराखंड यूसीसी की तरह ही एक उदाहरण पेश करे।



राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप तिवारी की प्रतिक्रिया.. 

वही, एनयूजेआई के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप तिवारी ने पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया कौंसिल, पत्रकार पेंशन योजना जैसे कई मुद्दे केबिनेट मंत्री के समक्ष उठाए। लघु व मझोले पत्रकारों का ध्यान रखते हुए मंच से उन्होंने सरकार से आह्वान करते हुए कहा कि आप बड़े अखबारों को विज्ञापन देते हैं जिनके पास अथाह पैसा है, लेकिन छोटे अख़बारों के पास आजीविका चलने के लिए भी पैसा नहीं उनका भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में पत्रकारों को रेलवे पास मिलता था, लेकिन हमारी वह सुविधा भी हटा दी गई। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो भी इस मंच से पत्रकारों के हितों की बात उठाई गई, उस पर सरकार गंभीरता से विचार करे और उन्हें लागू करे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी और महासचिव प्रदीप तिवारी के अलावा राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

उत्तराखंड इकाई द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्था अत्यधिक सराहनीय--हंसराज कनौजिया 

एनयूजे-आई के महाराष्ट्र राज्य इकाई के अध्यक्ष हंसराज कनौजिया ने हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए उत्तराखंड इकाई द्वारा की गई बेहतरीन व्यवस्था की बहुत सराहना की। उन्होंने इस राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें आमंत्रित करने के लिए महाराष्ट्र राज्य इकाई की ओर से आभार व्यक्त किया। एनयूजे-आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी एवं उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष संजय पांडे तथा हरिद्वार के समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हंसराज ने कहा कि मां गंगा के दिव्य दर्शन एवं भव्य आरती तथा गंगाजल के उपहार ने हमारे मन को शांति एवं पवित्र आनंद से भर दिया।इस राष्ट्रीय अधिवेशन में महाराष्ट्र राज्य इकाई के अध्यक्ष हंसराज कनौजिया, उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष बाबा लौंडे, महासचिव पीसी कपाड़िया, सचिव मनीष सेठ, अर्जुन कांबले, सुनील निकम भी उपस्थित थे।


Most Popular News of this Week