हैडलाइन

पुलिस की वर्दी का अपमान करने वाला भ्रामक विज्ञापन हटाया गया; लेकिन दोषियों पर कार्रवाई कब? – सुराज्य अभियान



गृहराज्यमंत्री के आदेश – नवाजुद्दीन सिद्दीकी और ‘बिग कैश’ पर होगी कार्रवाई!

पुलिस की वर्दी का अपमान करने वाला भ्रामक विज्ञापन हटाया गया; लेकिन दोषियों पर कार्रवाई कब? – सुराज्य अभियान

     हिंदू जनजागृति समिति के सुराज्य अभियान के लगातार प्रयास के बाद पुलिस की वर्दी में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को दिखाने वाला और जनता को जुआ खेलने के लिए प्रेरित करने वाला विवादित ‘बिग कैश पोकर’ विज्ञापन आखिरकार सोशल मीडिया से हटा दिया गया है; लेकिन दोषियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी संबंध में सुराज्य अभियान की ओर से श्री सतीश सोनार और श्री रवी नलावडे ने महाराष्ट्र राज्य के गृह राज्य मंत्री श्री योगेश कदम से मुलाकात की और यह विज्ञापन पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाला गंभीर मामला है, यह ध्यान में लाया। बैठक में मामले की गंभीरता को समझते हुए गृह राज्यमंत्री श्री योगेश कदम ने मुंबई पुलिस आयुक्त को जाँच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

      हालाँकि यह विज्ञापन हटा दिया गया है, लेकिन अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और ‘बिग कैश’ के मालिक अंकुर सिंह पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सुराज्य अभियान ने इस मामले में कई बार फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर (X) के शिकायत निवारण अधिकारियों को शिकायतें कीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंत में शिकायत अपील समिति (GAC) में शिकायत दर्ज करने के बाद ही यह विज्ञापन हटाया गया। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अमिता सचदेवा के कानूनी हस्तक्षेप से यह सफलता मिली।

       जो पुलिस विभाग जुआ खेलने वालों पर मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करता है, उसी पुलिस की वर्दी में इस तरह का विज्ञापन बनाना पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला और व्यावसायिक लाभ के लिए समाज को भ्रमित करने वाला है। इस विज्ञापन में ‘बड़े काम का खेल’ कहकर यह प्रचारित किया गया कि जुआ खेलना यह अपराध सुलझाने के लिए आवश्यक कौशल है, जो कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पुलिस की वर्दी में किया था। साथ ही इसमें भगवद्गीता का भी अपमान किया गया था। इसलिए सुराज्य अभियान ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और ‘बिग कैश पोकर’ कंपनी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में पुलिस विभाग की छवि के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त नीति अपनाने की माँग सरकार से की है।




Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...