हैडलाइन

नवी मुंबई के 36,104 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति योजना का लाभ



नवी मुंबई के 36,104 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति योजना का लाभ



नवी मुंबई। नवी मुंबई मनपा के सामाजविकास विभाग के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं. तदनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी विभिन्न वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं. इसमें छात्रवृत्ति एवं अन्य व्यक्तिगत लाभ योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगवाए गए थे. जिसके अनुसार छात्रवृत्ति योजना के लिए 6 विभिन्न घटकों के अंतर्गत कुल 43,791 आवेदन प्राप्त हुए. इन आवेदनों का सत्यापन करने के बाद इनमें से 36,104 लाभार्थियों के आवेदन योजना की शर्तों/नियमों के अनुसार पात्र पाए गए. जिसके बाद छात्रवृत्ति के लिए पात्र कुल 36,104 छात्रों को डीबीटी के माध्यम से 27 करोड़ 99 लाख 57 हजार 200 रुपए छात्रवृत्ति उनके बैंक खातों में वितरित की गई है. इस छात्रवृत्ति द्वारा छात्रों और अभिभावकों को छात्रों की शिक्षा संबंधी खर्चों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करती है. तदनुसार इस योजना के तहत छात्रवृत्ति राशि का वितरण आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे की अवधारणा के अनुसार पूरी तरह से ऑनलाइन प्रणाली का उपयोग करके किया गया है. जिससे अच्छी योजना, पारदर्शिता और गति प्राप्त होकर समय पर छात्रवृत्ति राशि छात्रों को वितरित की गई है. जिसके कारण छात्र और अभिभावक इस पर संतोष व्यक्त कर रहे हैं।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

मध्य रेल्वेच्या भोंगळ...

मध्य रेल्वेच्या ढिसाळ नियोजनाचा आणि विस्कळीत वेळापत्रकाचा फटका सोमवारी...