हैडलाइन

जर्नलिस्ट मीडिया एसोसिएशन (JMA) के नई कमेटी की घोषणा, संजय निराले बने अध्यक्ष


मुंबई, प्रतिनिधिः पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था जर्नलिस्ट मीडिया एसोसिएशन (JMA) ने महाराष्ट्र राज्य की नवनिर्वाचित वर्किंग कमेटी की घोषणा कर दी है. 25 मार्च को संपन्न हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार संजय निराले को महाराष्ट्र राज्य का प्रदेश अध्यक्ष एवं विनायक गुलगुले को कार्याध्यक्ष चुना गया है. वहीं संपादक संजय पवार महासचिव जबकि राजीव मोहन मिश्रा एवं श्रीमती सुचिता बिराजदार को राज्य सलाहकार एवं पत्रकार दत्तात्रय सुर्यवंशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है. अन्य कार्यकारी सदस्यों में उपाध्यक्ष पद पर हेमंत भास्कर, लालचंद यादव, सनी मेहरोल एवं भोलानाथ शर्मा, सह कोषाध्यक्ष पद पर विकास पाटिल एवं मो. इरशाद शेख तथा उपसचिव पद पर मो. कमर शाह एवं ओमकार नागावकर निर्वाचित हुए हैं. जेएमए के स्टेट इंचार्ज सुधीर शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित वर्किंग कमेटी चुनाव में पॉलिसी एक्सपर्ट संजीव विश्वकर्मा एवं मुख्य सलाहकार राजीव मोहन मिश्रा ने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई और निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव को संपन्न कराया.  इस दौरान जर्नलिस्ट मीडिया एसोसिएशन के तमाम सदस्य एवं पत्रकार मौजूद रहे.  

पत्रकारों की मदद एवं कल्याण ही JMA का लक्ष्य-संजय निराले

जर्नलिस्ट मीडिया एसोसिएशन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर निर्वाचन अधिकारी राजीव मोहन मिश्रा एवं संजीव विश्वकर्मा एवं स्टेट इंचार्ज सुधीर शर्मा एवं कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि अधिकारी रिपाई के नवी मुंबई जिलाध्यक्ष महेश खरे ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और शाल पहनाकर सबका सत्कार किया. वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय निराले, कार्याध्यक्ष विनायक गुलगुले एवं महासचिव संजय पवार ने अनुशासित माहौल में चुनाव संपन्न कराने पर जेएमए के इंचार्ज सुधीर शर्मा एवं निर्वाचन अधिकारियों के प्रति आभार जताया. राज्य पदाधिकारियों ने कहा कि जेएमए का मिशन असंगठित पत्रकारों को एकजुट करना, उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें मदद करते हुए सिद्धांतवादी एवं सच्ची पत्रकारिता के लिए प्रोत्साहित करना है. उन्होंने कहा कि जेएमए पत्रकारों की सुरक्षा, उनके आर्थिक कल्याण एवं सरकारी सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में नियोजनबद्ध तरीके से इसके लिए कार्यक्रम चलाएगी.

पत्रकार हितों के लिए काम करेगी निर्वाचित कमेटीः सुधीर शर्मा

जर्नलिस्ट मीडिया एसोसिएशन के महाराष्ट्र राज्य प्रभारी सुधीर शर्मा ने नेशनल प्रेसिडेंट वैसाख सुरेश एवं महासचिव अरुमुगम पिल्ले के मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने कार्यकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय निराले, कार्याध्यक्ष विनायक गुलगुले एवं महासचिव संजय पवार को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई वर्किंग कमेटी के नेतृत्व में जेएमए का यह मिशन सफल होगा. राज्य समन्वयक ने कहा कि आज महाराष्ट्र में सैकड़ों मीडिया संस्थाएं हैं बावजूद तमाम श्रमजीवी पत्रकार मुश्किल में और प्रशासन से उपेक्षित हैं. उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. लोकतंत्र के चौथा स्तंभ लगातार कमजोर हो रहा है. पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन नीति और डिजिटल मीडिया कर्मियों को मान्यता और सम्मान दिलाना बड़ी चुनौती हैं. जेएमए ऐसे मुद्दों के समाधान के लिए ऐतिहासिक भूमिका निभाना चाहती है.


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...