हैडलाइन

बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल का आज चौथा दिन, अब तक 2 हजार कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

मुंबई. यहां शुरू हुई बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल का आज चौथा दिन है। आज भी बेस्ट की एक भी बस सड़क पर नजर नहीं आ रही है। इस बीच गुरुवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बेस्ट कर्मचारियों के एक गुट से बात कर उनकी समस्याओं को जल्द सुलझाने का वादा किया है। बता दें कि मुंबई बीएमसी में शिवसेना की सत्ता है। हालांकि, इस आश्वासन के बावजूद अभी तक बेस्ट यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस लेने का ऐलान नहीं किया है। 

बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका

बेस्ट की इस हड़ताल का अनुचित फायदा ऑटो और टैक्सी वाले उठा रहे हैं, वे यात्रियों कि मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इन्हीं सब मामलों को देखते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गयी है। जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। 2000 कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई: राज्य सरकार ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल महाराष्ट्र आवश्यक सेवा प्रबंधन अधिनियम (एमईएसएमए) लगाया है। बेस्ट प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई के तहत 2,000 से अधिक कर्मचारियों को नोटिस जारी कर उपक्रम द्वारा प्रदान किए गए मकानों को खाली करने के लिए कहा था। जिसके बाद से ये आंदोलन और भी तेज हो गया।

'हड़ताल के लिए शिवसेना जिम्मेदार'

बेस्ट कृति समिति के शशांक राव का कहना है कि जब तक मामले का हल नहीं निकलेगा हम हड़ताल वापस नहीं लेंगे। सीधे-सीधे शिवसेना पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इस हड़ताल की जिम्मेदार शिवसेना है। यही नहीं उन्होंने आगे कहा कि अब इस मुद्दे पर किसी भी राजनीतिक दलों के नेता के साथ बातचीत नहीं होगी।

सोमवार मध्यरात्रि बसों में हुई थी तोड़फोड़: सोमवार की मध्य रात्रि में 10 बसों में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना भी हुई है। वडाला राममंदिर के पास दो, धारावी पीएमजीपी कॉलोनी, मालाड (पश्चिम), मागाठाणे डिपो के पास, मालाड पठानवाडी आदि स्थानों पर एक-एक घटना सामने आई। वडाला डिपो के पास सोमवार की रात बस पर पत्थर फेंके जाने से बस ड्राइवर गणपत यादव घायल हो गए। 

चलाई जा रही हैं 55 अतरिक्त बसें: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए 55 अतिरिक्त बसें चलनी शुरु की गई है, तो वही मध्य रेलवे की ओर से भी यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाई जा रही है।



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...