हैडलाइन

मुझे पता है कौन ‘शनि’ है जिसने मेरा करियर बर्बाद किया: खड़से

मुम्बई : वरिष्ठ बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ खड़से ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पता है कि कौन ‘शनि’ है जिसने उनका राजनीतिक करियर बर्बाद कर दिया। खड़से राजधानी दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह कहा।

उन्होंने कहा, ‘मैं लोकसभा चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं हूं। रक्षा ताई (खड़से की बहू) ने अच्छा कार्य किया है और वह जनता से सम्पर्क रखने में भी पीछे नहीं हैं। हम उम्मीद करते हैं कि उन्हें टिकट मिलेगा। हालांकि पार्टी जो भी निर्णय करेगी वह हमें स्वीकार्य होगा।’ 

महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बारे में फैसला नहीं किया है कि विधानसभा चुनाव लड़ना है या नहीं। उन्होंने कहा, ‘हालांकि कई वर्षों तक कार्य करने और चुनाव जीतने के बाद, मैं इस बारे में सही समय पर फैसला करूंगा कि चुनाव लड़ना है या नहीं।’ 

उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि यह शनि कौन है, जब मेरी पार्टी सत्ता में है तब मुझे दरकिनार करने के लिए अब मैं राजनीति से नफरत करने लगा हूं। यदि यह सब करके किसी को खुशी मिलती है तो चुनाव बिल्कुल भी नहीं लड़ूंगा।'



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...