हैडलाइन

आज से एक पखवाड़े तक बरसेगी अभियान की कजरी, दहिसर से आरम्भ,यूपी से ‘कजरी क्वीन’ संजोली पहुंची मुंबई 

उत्तर भारत में भगवान महादेव की स्तुति के श्रावण का पवित्र महीना कल से शुरू हो गया। परंपरा के मुताबिक सावन में बेटियां अपने मायके आकर कजरी गाने -खेलने और झूला झूलकर प्रकृति का आनंद लेती हैं। ऐसे में पूरी मुंबई और उसके आसपास के वातावरण को मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र की सामाजिक - सांस्कृतिक संस्था अभियान द्वारा कजरीमय करने की शुरुवात भी होती है। इसमें अयोध्या से कजरी क्वीन के नाम से विख्यात लोकगायिका संजोली पांडेय पूरे एक पखवाड़े तक महामुंबई में कजरी की बरसात करेंगी।आज मुंबई पहुँचने पर संजोली ने कहा कि मुंबई अब मेरा मायका हो गया है,मैं सावन यहीं मनाती हूँ। 


 अभियान के अध्यक्ष रामसजीवन दुबे , कोषाध्यक्ष विश्वजीत मिश्र और महामंत्री चंदन सिंह ने बताया कि पिछले दो दशकों से मनाया जा रहा अभियान का यह आयोजन मुंबई शहर के लिए एक कीर्तिमान सा है। आपाधापी वाले इस शहर में लोक संस्कृति को जीवित रखने के इस महायज्ञ को सतत जारी रखने के लिए अभियान और उसकी सहयोगी संस्थाओं का बड़ा योगदान है। एक अगस्त शनिवार को दहिसर में भाजपा नेता अरविंद यादव के संयोजन और विधायक मनीषा चौधरी की प्रमुख उपस्थिति में कजरी क्वीन संजोली पांडेय लोगों को लोकगीतों की गंगा में डुबकी लगवायेंगी। महिलाओं के लिए फूलों से सजाया हुआ झूला भी होगा,मेहंदी भी लगेगी और विधायक मनीषा चौधरी इन बेटियों का स्वागत भी करेंगी।वरिष्ठ पत्रकार सुमन शर्मा को स्त्री शक्ति सम्मान दिया जाएगा। 

  २ अगस्त,रविवार की सुबह दिवा के अवधूत हॉल और शाम को डोंबिवली के ब्राह्मण समाज हॉल में संजोली पांडेय कजरी की छँटा बिखेरेंगी। इस तरह से पंद्रह दिनों से अधिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन करनेवाली अभियान शहर की एकमेव संस्था है। जिसके कजरी की बांट महिलायें जोहती हैं। कांक्रीट के जंगल में पुरबिया बयार बहाने का अभियान संस्था का यह सिलसिला लगातार जारी है।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...