हैडलाइन

ग्वालियर के किले में कलंक की शूटिंग कर रहीं आलिया, शेयर की तस्वीर

आलिया भट्ट ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपनी फिल्म 'कलंक' के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू की. आलिया ने शनिवार को ग्वालियर के ऐतिहासिक किले से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "कलंक, दिन 74."  उन्होंने अपने को-स्टार वरुण धवन के साथ एक तस्वीर भी साझा की.

'कलंक में सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं. अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी.  फिल्म का निर्माण करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता कर रहे हैं. इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित किया गया है. आलिया आगामी फिल्म 'गली बॉय' में भी नजर आएंगी.

 आलिया भट्ट और वरुण धवन कलंक के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इसी बीच कुछ समय पहले फिल्मकार करण जौहर ने आलिया की परफॉर्मेंस देखी और अपना रिएक्शन दिया था. उनका मानना है कि आलिया भट्ट ने कई कलाकारों के अभिनय से सजी फिल्म 'कलंक' में अद्भुत काम किया है.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

मुंबई अग्निशमन दलात सेवा...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या मुंबई अग्निशमन दलात सेवा बजावताना आजवर शहीद...

अग्निशमन सेवा दिनानिमित्त...

आपल्या जीवाची पर्वा न करता इतरांचे जीव वाचविण्यासाठी अग्निशमनाचे कार्य...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...