हैडलाइन

किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

बिहारः बिहार के भागलपुर जिले में पुलिस ने देह व्यापार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दिया. जहां एक पॉश इलाके के घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. पुलिस ने वहां दबिश देकर दो लड़कियों समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक एक शातिर शख्स उस मकान को किराए पर लेकर वहां जिस्मफरोशी का धंधा चला रहा था.

ये सेक्स रैकेट जोगसर थाना क्षेत्र में संचालित किया जा रहा था. जहां चंडी प्रसाद लेन में संजय सिन्हा का मकान है. कुछ माह पहले उनका वो मकान बबलू शाह नामक एक शख्स ने किराए पर लिया था. उसके साथ उसका बेटा भी वहां आता जाता रहता था. कुछ दिन से पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि उस मकान में कुछ संदिग्ध हो रहा है.

पुलिस ने उसी गुप्त सूचना के आधार पर बीते बुधवार की देर रात चंडी प्रसाद लेन के उस मकान पर छापा मारा. जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वहां का मंजर देखकर पुलिसवालों को सब समझ आ गया. मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था. पुलिस ने मौके से दो लड़कियों समेत 8 लोगों को धरदबोचा. जिनमें से 4 लोग नशे में पाए गए.

पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मकान किराए पर लेकर बबलू शाह जिस्मफोरशी का कारोबार चला रहा था. वह बंगाल से लड़कियों की तस्करी कराता है. फिर उन्हें भागलपुर लाकर देह व्यापार में झोंक दिया जाता था. पुलिस ने छापे के दौरान मौके से शराब की बोतलों समेत बहुत सा आपत्तिजनक सामान बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक बबलू शाह इशाकचक में पकड़े गए एक अन्य सेक्स रैकेट के मामले में भी वॉन्टेड है. पुलिस का कहना है कि उसके साथ रैकेट चलाने में एक महिला भी शामिल है. पुलिस ने जिन दो लड़कियों को वहां से हिरासत में लिया है. वे पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. शाह का बेटा सोनू भी उसके साथ इस धंधे में शामिल था. पुलिस अब सबसे पूछताछ कर रही है.



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...