हैडलाइन

80 वर्षीय मां को नींद की 30 गोलियां देकर उनका गला दबाना चाहा और जब असफल रहा तो गला काट दिया

 मुंबई, पुलिस ने गुरुवार सुबह एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया, जिस पर आरोप है कि उसने पहले तो अपनी 80 वर्षीय मां को नींद की 30 गोलियां देकर उनका गला दबाना चाहा और जब असफल रहा तो गला काट दिया। 53 वर्षीय इस शख्स की अपनी मां से अकसर लड़ाई होती रहती थी। पुलिस ने बताया कि 53 वर्षीय इस शख्स का नाम योगेश शेनॉय है और उसने एक ही रात में तीन अलग-अलग तरीकों से अपनी मां की जान लेने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, योगेश ने पहले मां को एक साथ 30 नींद की गोलियां खिलाईं, फिर गला दबाया। इसके बाद भी जब मां की मौत नहीं हुई तो उसने आखिरकार गला रेत दिया। 

योगेश की पत्नी उसे 2011 में ही छोड़ चुकी है। भाई और पिता की मौत पहले ही हो गई थी। इसलिए उसकी मां ललिता की देखभाल करने के लिए घर में उसके अलावा कोई और नहीं था। पुलिस ने बताया, 'योगेश की शादी सिर्फ 4 साल चली और उसके कोई बच्चा नहीं था।' 

बुधवार को फिर से मां के साथ झगड़ा होने पर योगेश ने अपनी मां को खत्म करने का प्लान बनाया। उसने दूध के गिलास में नींद की 30 गोलियां मिलाकर दीं। मां ने दूध पी लिया, मगर जब वह रात में चेक करने गया तो देखा की मां की सांसें चल रही थीं। उसने तकिए से मुंह दबाया, जब इसके बाद भी ललिता की मौत नहीं हुई तो आखिरकार उसने धारदार कैंची से मां का गला काट दिया। 

सुबह पड़ोसियों की सूचना पर योगेश के घर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। योगेश पर आईपीसी 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है। 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...