हैडलाइन

शादी की 18वीं सालगिरह: ट्विंकल खन्ना ने बताया, पति अक्षय कुमार से क्या नहीं मिला?

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना 17 जनवरी 2001 को शादी के बंधन में बंधे थे. शादी की 18वीं सालगिरह पर ट्विंकल ने मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किए हैं. अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर ट्विंकल ने इंस्टा पर 4 तस्वीरें शेयर की हैं. साथ में बताया कि उन्हें पति अक्षय कुमार से ये चीजें गिफ्ट में नहीं मिली हैं. 18 सालों के साथ को लेकर एक्ट्रेस ने 18 year challenge हैशटैग बनाया है.

पहले ट्वीट में ट्विंकल ने प्राइवेट जेट पर चढ़ते हुए फोटो शेयर की है. कैप्शन में उन्होंने लिखा- आपके पति ने एनिवर्सरी पर आपको क्या दिया? दुर्भाग्यवश उसने मुझे प्राइवेट जेट नहीं दिया. #18yearchallenge. दूसरे ट्वीट में ट्विंकल खन्ना ने अमेरिकन एक्टर Rob Lowe के साथ फोटो पोस्ट की. कैप्शन में लिखा- आपके पति ने एनिवर्सरी पर आपको क्या दिया? तीसरा ट्वीट काफी मजेदार है. इसमें ट्विंकल ने रणवीर सिंह की अक्षय कुमार को किस करते हुए तस्वीर शेयर की है. ये फोटो उनकी बुक pyjamas are forgiving के लॉन्च की है. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- आपके पति ने एनिवर्सरी पर आपको क्या दिया? दुर्भाग्यवश उसने मुझे फ्रेश रैप्ड रणवीर सिंह को भी नहीं दिया, सारी hugs अपने लिए रखी.#18yearchallenge. चौथे ट्वीट में एक्ट्रेस ने एक किताब की फोटो शेयर की है. कैप्शन में लिखा-  आपके पति ने एनिवर्सरी पर आपको क्या दिया? सौभाग्य से उसने मुझे 18 साल की सॉलिड दोस्ती दी है. पर्याप्त स्पेस दिया है ताकि मैं बढ़ सकूं. ये अंत नहीं है, जाहिर तौर पर हम पेज नंबर 120 पर हैं.#18yearchallenge. सालगिरह पर ट्विंकल खन्ना के ये दिलचस्प ट्वीट फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कपल को 18 साल का साथ पूरा करने पर बधाई मिल रही है. गौरतलब है कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को 1999 में फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी के सेट पर प्यार हुआ था. 2001 में शादी हुई. उनके 2 बच्चे हैं आरव और नितारा.



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...