हैडलाइन

खान तिगड़ी पर कंगना रनौत का यू-टर्न, अब सलमान खान संग करना चाहती हैं काम

 एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने फिल्मी करियर में अभी तक खान तिगड़ी के साथ काम नहीं किया है. कॉफी विद करण के पिछले सीजन में कंगना ने बेबाकी से कहा था कि वे सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहती. एक्ट्रेस को लगता है कि खान तिगड़ी के साथ करने से उन्हें फायदा नहीं मिलेगा. लेकिन वक्त की चाल को भांपते हुए कंगना ने भी अपने बयान से यू-टर्न लेने में देर नहीं की.

मणिकर्णिका के सॉन्ग 'भारत' के लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस से सलमान खान संग काम करने पर सवाल किया गया. जबाव में एक्ट्रेस ने कहा- ''मैंने प्रसून सर के साथ पहली बार काम किया है और मैं उनके साथ दोबारा काम करना चाहूंगी. सलमान दोस्त हैं और मैं उनके साथ काम करना पसंद करूंगी. यदि सलमान और मुझे साथ में बतौर एक्टर या डायरेक्टर काम करने का मौका मिला तो हम जरूर साथ आएंगे.''

कंगना का ये बयान यकीनन ही उनके और सलमान के फैंस के लिए गुडन्यूज है. एक्ट्रेस की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. मणिकर्णिका का हिट होना उनके करियर के लिए बेहद जरूरी है. फिल्मों के खराब बॉक्स ऑफिस बिजनेस से निराश कंगना अब सभी से रिश्ते सुधारने की कोशिश करती दिख रही हैं. 

तीनों खान संग काम ना करने पर कंगना का बोल्ड बयान

बता दें कि कॉफी विद करण में कंगना ने बेझिझक तीनों खान के साथ काम ना करने की वजह सामने रखी थी. उन्होंने कहा था, ''बॉलीवुड के खान एक्टर्स के साथ काम करना मुझे कहां लेकर जाएगा? क्या यह मुझे उससे आगे लेकर जा सकता है, जहां मैं फिलहाल हूं? तीनों खान के साथ काम करना मुझे ऐसा क्या दे सकता है, जो मैं अभी तक नहीं पाई हूं. जब मैं करियर के शुरूआती दौर में थी तब आमिर, शाहरुख और सलमान ने मेरे साथ काम करने से इंकार कर दिया था. तो क्यों मुझे अब उनके साथ काम करना चाहिए? यह बेवकूफी होगी कि मैं किसी ऐसे स्टार के पीछे चलूं, जो केवल अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाने की कोशिश में हों.''



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...