हैडलाइन

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय में कौन बेहतर एक्टर? श्वेता नंदा ने बताया

करण जौहर के मोस्ट पॉपुलर शो कॉफी विद करण में अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा का सिबलिंग बॉन्ड देखने को मिला. उन्होंने शो में एक-दूसरे के कई सीक्रेट्स खोले. इस दौरान करण जौहर ने श्वेता से एक ट्रिकी सवाल पूछा कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय में से बेहतर कलाकार कौन है? श्वेता ने बिना देर किए भाई अभिषेक की साइड ली और उन्हें बेहतर एक्टर घोषित किया.

मालूम हो, पिछले दिनों श्वेता बच्चन नंदा और ऐश्वर्या राय के बीच मनमुटाव की खबरें आई थीं. लेकिन पिछले साल ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के संगीत में उनके आपस में गले मिलने की तस्वीर सामने आई. जिसके बाद उनके अलगाव की खबरों को अफवाह करार दिया गया. करण जौहर ने अपने शो में श्वेता से ऐश्वर्या राय से जुड़े कई सवाल पूछे.श्वेता ने खुलासा किया कि अभिषेक के मुकाबले ऐश्वया बतौर पैरेंट ज्यादा सख्त और टफ हैं. रैपिड फायर राउंड में श्वेता ने बताया कि उन्हें भाभी ऐश्वर्या की कौन सी आदत बिल्कुल पसंद नहीं है. बकौल श्वेता- ऐश्वर्या फोन और मैसेज का जवाब नहीं देती हैं. उन्होंने एक्ट्रेस को एक शानदार मां का टैग दिया. कहा कि ऐश्वर्या एक सैल्फ मेड स्ट्रॉन्ग वूमेन हैं. उनकी ये आदत मुझे बहुत पसंद है.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

मध्य रेल्वेच्या भोंगळ...

मध्य रेल्वेच्या ढिसाळ नियोजनाचा आणि विस्कळीत वेळापत्रकाचा फटका सोमवारी...