हैडलाइन

BJP नेता के हत्यारोपी ने खुद को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

मंदसौरः  मध्य प्रदेश के मंदसौर में नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार के हत्यारोपी मनीष बैरागी ने हवालात में खुद को घायल कर लिया. वो अचानक अपना सिर हवालात की सलाखों से टकराने लगा. जिसकी वजह से उसके सिर से खून बहने लगे. वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने फौरन हवालात में जाकर उसे रोका. बाद में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.

मंदसौर में बीती 17 जनवरी को बीजेपी नेता और नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था. पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्या आरोपी को अगल दिन यानी 18 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था. जिसकी पहचान मनीष बैरागी के रूप में हुई थी.

पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे अदालत ने 23 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया. पुलिस उसे वायडीनगर थाने में रखकर लगातार उससे पूछताछ कर रही थी. इसी दौरान उसने बीती शाम हवालात की सलाखों को अपने सिर से टक्कर मारना शुरू कर दी. इससे पहले कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी उसे रोकते उसने अपने आप को घायल कर लिया.

इसके बाद फौरन उसे अस्पताल पहुंचाया गया. मंदसौर पुलिस का कहना है कि आरोपी से कोई पूछताछ न की जाए, इसलिए उसने खुद को चोटिल किया. पुलिस उसकी मानसिक स्थिति भी जाननी चाहती है. लेकिन जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक नहीं होने के कारण उसकी जांच नहीं हो सकी. अब पुलिस उसे रतलाम या उज्जैन भेजकर उसका मानसिक परीक्षण कराएगी.



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...