हैडलाइन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नहीं दिखेंगी दयाबेन? ये हो सकती है बड़ी वजह

मुंबई। सब टीवी के जाने माने शो तारक महता का उल्टा चश्मा को कौन नहीं जानता। वहीं इस शो की जान दया बेन उर्फ दिशा वकानी भी काफी प्रसिद्ध हैं। ऐसे में अगर वो ही शो से चली जाएं तो शो के फैंस का दिल टूटना तो जायेज है। दरअसल खबर है कि दयाबेन ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म देने के लिए ब्रेक लिया था। लेकिन अब जब वे एक बेटी की मां बन गई हैं तो लोगों को सीरियल में उनकी वापसी की इंतजार था। हालांकि ऐसा होता दिखाई नहीं पड़ रहा है। साथ ही जब इस बारे में शो को प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। शायद ये सच हो लेकिन अभी आखिरी फैसला नहीं आया है। हमारी टीम दिशा से इस बारे में बातचीत करने की कोशिश कर रही है।

इसको लेकर जब बॉलीवुड लाइफ ने दिशा की ननद हेमाली वकानी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि ये एक काफी निजी सवाल है। जिसका जवाब हम अभी हीं देना चाहते। कुछ समय पहले दयाबेन ने शादी के लिए वक्त निकाला था और कुछ समय के लिए सीरियल छोड़ा था। तारक महता में दयाबेन की अजीबोगरीब आवाज लोगों को खूब हंसाती और गुदगुदाती है। बता दें कि इस सीरियल में दयाबेन का बेहद खास रोल है। कामेडी में मानो उन्हें महारथ हासिल हो। सीरियल में मुंबई की गोकुलधाम सोसाइटी की कहानी है। ये एक पारिवारिक सीरियल है जिसमें कई बार हंसी मजाक में बड़ी शिक्षा तक दी जाती रही है।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...