हैडलाइन

बाल ठाकरे की जयंती पर कलाकार ने बनाई 33 हजार रुद्राक्ष से अद्भुत पेंटिंग

मुंबई: शिवसेना के दिवगंत संस्थापक बाल ठाकरे के जन्मदिवस पर मुंबई के कलाकारों ने उन्हें याद करते हुए एक नायाब पोर्ट्रेट बनाया है। इसके लिए 33 हजार रुद्राक्ष का इस्तेमाल किया गया है। इसे मुंबई में शिवसेना भवन के सामने रखा गया है। बाल ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था। वह महाराष्ट्र के कद्दावर नेता थे, जो अक्सर विवादों में रहते थे। बालासाहेब के एक फैन और मुंबई के कलाकार चेतन रौत ने उनका पोर्ट्रेट तैयार किया है। वह कहते हैं, 'बालासाहेब का रुद्राक्ष के साथ एक गहरा नाता रहा है इसलिए मैंने इस पोर्ट्रेट को रुद्राक्ष की मदद से बनाया है। यब एक 8X8 फीट का पोर्ट्रेट है, जिसके लिए मैंने 33 हजार रुद्राक्ष का इस्तेमाल किया है। मैंने इसे एक वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने की कोशिश की है।'  बालासाहेब ठाकरे राजनेता के साथ-साथ कार्टूनिस्ट भी थे, जो अपने कार्टून के जरिए मौजूदा परिस्थिति या किसी मुद्दे पर व्यंग्य करते थे। जल्द ही अरब सागर में बालासाहेब ठाकरे का स्मारक बनाया जाएगा जिसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने 100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...