हैडलाइन

रणवीर- आलिया की फैन बनीं श्वेता बच्चन, म्यूजिक लॉन्च में यूं किया एन्जॉय

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. हाल ही में फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया. यहां उनके फैंस की दीवानगी देखने को मिली. इसके अलावा एक चेहरा जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वो था श्वेता बच्चन नंदा का. श्वेता भी रणवीर-आलिया की परफॉर्मेंस देखने से खुद को रोक नहीं पाईं और ये शो देखने जा पहुंचीं.

भीड़ में रणवीर और आलिया के तमाम फैन्स की तरह श्वेता भी मौजूद थीं और हिपहॉप म्यूज़िक पर काफी इंजॉय करती हुई नज़र आईं. उनके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वो भीड़ में हाथ हिलाते हुए काफी एक्साइटेमेंट में नजर आईं. म्यूजिक लॉन्च के मौके पर रणवीर- आलिया ने शानदार परफॉर्मेंस दी. उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया. ये इवेंट मुंबई के बायकुला में हुआ. रणवीर जहां सिल्वर जैकेट में दिखे, वहीं आलिया ग्रीन कलर की ड्रेस में दिखीं.  

बता दें कि रणवीर- आलिया फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही हैं. फिल्म में रणवीर रैपर की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं आलिया भट्ट उनके लव इंटरेस्ट का किरदार निभा रही हैं. फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त चर्चा में रहा और फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं .



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...