हैडलाइन

'मणिकर्णिका' में खुद को बड़े पर्दे पर देखकर इमोशनल हुईं अंकिता, ल‍िखा ये पोस्ट

'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' फिल्म 25 जनवरी को र‍िलीज हो चुकी है. फिल्म में कंगना रनौत ने लीड रोल न‍िभाया है. फिल्म को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं, यही वजह है कि फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफ‍िस पर शानदार हो रही है. फिल्म की सफलता और अपने डेब्यू से खुश होकर अंकिता लोखंडे ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है.

अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, यह तस्वीर फिल्म स्क्रीन‍िंग के दौरान की है. जब अंक‍िता का नाम किरदार के साथ क्रेड‍िट में सामने आया. उन्होंने इस खास पोस्ट के साथ ल‍िखा, आख‍िरकार मेरा सपना सच हुआ. हार्डवर्क रंग लाया. खुद को बड़े पर्दे पर झलकारीबाई का किरदार न‍िभाते देखना, सच में इमोशनल कर देने वाला क्षण था. यह एक अद्भुत क्षण है. मैं इस पल के ल‍िए सभी का शुक्र‍िया अदा करना चाहती हूं. ज‍िसने मुझे सपोर्ट किया. मेरे लक्ष्य को पाने में मेरी मदद की. बता दें फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' ने बॉक्स ऑफ‍िस पर पहले द‍िन 8.75 करोड़ और दूसरे द‍िन 18.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ टोटल 26.85 करोड़ की कमाई की है.  फिल्म का बजट 100 से 125 करोड़ बताया जा रहा है. यह फिल्म कंगना के कर‍ियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक मानी जा रही है.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...